वैश्विक अर्थव्यवस्था के बदलते समीकरणों और कच्चे तेल की बढ़ती तपिश ने भारतीय रुपये की कमर तोड़ दी है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे टूटकर 90.96 के स्तर पर जा गिरा। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में मची हाहाकार ने निवेशकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों की खराब शुरुआत ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला, हालांकि विदेशी निवेशकों के निवेश ने इसे सहारा दिया एवं तेज गिरावट को रोक दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.91 पर खुला।
इसे भी पढ़ें: Meerut Fire Tragedy | सिलाई मशीन से घर में लगी भीषण आग, 4 महीने की मासूमों समेत 6 को जिंदा लील गया काल!
फिर टूटकर 90.96 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया सोमवार को पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.89 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.81 पर रहा।
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Air Ambulance Crash | 8 लाख का कर्ज लेकर बुलाई थी एयर एंबुलेंस, क्रैश में पूरा परिवार हुआ खात्म, 7 मौतों की रूह कंपा देने वाली दास्तां
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.29 अंक टूटकर 82,769.37 अंक पर जबकि निफ्टी 145.85 अंक फिसलकर 25,567.15 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.10 डॉलर प्रति बैरल रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 3,483.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
