आंतों से संबंधित समस्याएं आजकल काफी बढ़ रही है। खासकर के सूजन, पेट दर्द, बार-बार दस्त, ऐंठन और कमजोरी जैसी परेशनियां शामिल है। इस तरह की दिक्कत लोगों में लंबी बनीं रहती है, यह हमारे इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल को भी कमजोर करता है। ऐसे में शरीर को सही न्यूट्रिशन मिलना काफी जरुरी होता है, खासतौर पर Vitamin D, जो आंतों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है।
आइए आपको बताते हैं Vitamin D आंतों के लिए क्यों जरुरी है और यह किस तरह से आपकी गट हेल्थ को बेहतर बनाता है।
Vitamin D इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूती
लोग मानते हैं कि विटामिन-D सिर्फ हड्डियों के लिए जरुरी होता है, जबकि आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बेहद जरुरी पोषक तत्व है। आंतों में रोग होने से शरीर का इम्यून सिस्टम आंतों की परत पर गलत तरीके से हमला करने लगता है, जिससे सूजन और डैमेज बढ़ता है। Vitamin D इस इम्यून रिस्पॉन्स को बैलेंस करता है और सूजन को भी कम करता है।
गट हेल्थ के लिए Vitamin D फायदेमंद
विटामिन-D आंतों की अंदरूनी दीवार (गट लाइनिंग) को मजबूत बनाता है, जिसके पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। इसी से शरीर को जरुरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं, जो रिकवरी और एनर्जी के लिए जरुरी होते हैं। कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जिन लोगों में Vitamin D की कमी पाई जाती है, उन लोगों को आंतों के रोगों के लक्षण देखने को मिलते हैं और रिकवरी में भी टाइम लगता है।
Vitamin D के स्रोत
विटामिन-D का सबसे अच्छा स्रोत धूप मानी जाती है। 15-20 मिनट हल्की धूप में बैठना शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा, दूध, अंडे, मशरूम और मछली जैसे फूड्स में भी विटामिन-D पाई जाती है। अगर आपके शरीर में विटामिन-D की कमी हुई तो आपको इसके लिए सप्लीमेंट लेना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
