गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में ताजा पुदीना मिलने लगता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी, पाचन की परेशानी और थकान जैसी दिक्कतों से बचने के लिए पुदीना खाना फायदेमंद माना जाता है। इसलिए लोग इस मौसम में चटनी, नींबू पानी और अलग-अलग ठंडे पेय में पुदीने का इस्तेमाल करते हैं। विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पुदीना शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है।
पुदीना खाने के फायदे
शरीर को ठंडक पहुंचता
गर्मियों में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। जिससे व्यक्ति को बेचैनी और थकान महसूस होने लगती है। असल में पुदीना में मेंथॉल पाया जाता है, जो कि शरीर को कूलिंग इफेक्ट देने में मदद कर सकता है। रिसर्चगेट की स्टडी के अनुसार, मेंथॉल शरीर में ठंडक महसूस कराने वाले रिसेप्टर्स को सक्रिय करता है। पुदीने के सेवन से मुंह और शरीर में ताजगी का एहसास होता है। इस कारण से गर्मियों में पुदीने का शरबत, चटनी और पेय ड्रिंक पसंद किए जाते हैं।
डिहाइड्रेशन से बचाव में सहायक
तापमान बढ़ने से पसीना अधिक होता है, जो कि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक हो जाता है। अगर आप पुदीने का सादे पानी में मिलाकर पीते हैं, तो इससे पानी का टेस्ट और भी बेहतर होता है, जिससे डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है। एनसीबीआई की स्टडी के अनुसार, पुदीने में मौजूद मेन्थॉल मुंह के कूलिंग इफेक्ट के प्रति संवेदनशील रिसेप्टर्स को उत्तेजित करता है। इससे ठंडक का एहसास होता है जो प्यास से तुरंत राहत पहुंचाता है और आपको अधिक पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करता है। पुदीने को नींबू पानी, छाछ या डिटॉक्स ड्रिंक में मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
पाचन तंत्र में सुधार
पुदीना, खासकर पेपरमिंट ऑयल, पेट को आराम देने में मदद करता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट साफ रखने में भी सहायक होता है। एनसीबीआई की एक स्टडी के अनुसार, पुदीना अपच की समस्या को कम कर सकता है। यह इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) से राहत दिलाने, पेट दर्द कम करने और पेट की सूजन घटाने में भी मददगार माना जाता है।
स्ट्रेस और थकान कम करने में मदद करता है
पशुओं पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि पुदीने के तेल में अरोमाथेरेपी होती है, जिसको सूंघने से सीखने और चीजों को याद रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, न्यूरॉन्स में होने वाला डैमेज भी कम होता है और ब्रेन के टिश्यू के ऑक्सीकरण से होने वाले डैमेज में कमी आती है।
सांस की बदबू दूर करने में मददगार
असल में पुदीना में नेचुरल माउथ फ्रेशनर के गुण पाए जाते हैं। यह ताजगी सांसों की दुर्गंध को कम करने में मदद करता है। इसी कारण से कई टूथपेस्ट और माउथवॉश में पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है।
इम्यूनिटी को सपोर्ट कर सकता है
एनसीबीआई की रिसर्च के अनुसार, पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करता है।
गर्मियों में पुदीने को किस तरह डाइट में शामिल करें?
पुदीना पानी या डिटॉक्स ड्रिंक
एक बोतल पानी में पुदीने की कुछ पत्तियां, नींबू के टुकड़े और खीरे के स्लाइस डालकर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी को पिएं। यह ड्रिंक शरीर में पानी की कमी पूरी करने और पूरे दिन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है।
पुदीने की चटनी
भारतीय घरों में पुदीने की चटनी बहुत पसंद की जाती है। इसे धनिया, नींबू, हरी मिर्च और दही के साथ बनाकर खाया जा सकता है। यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ खाना पचाने में भी मदद कर सकती है।
छाछ में मिलाकर
गर्मियों में छाछ पीने का एक अलग ही मजा होता है, लेकिन इसमें पुदीना मिला हो, तो दोगुना फायदा मिल जाता है। यह पेट को ठंडा बनाए रखता है और पाचन बेहतर करने में भी मदद करता है।
पुदीने की चाय
पुदीना की चाय शरीर को रिलैक्स करती है। लेकिन इसका सेवन अधिक भी न करें।