शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान को ठीक रखना बेहद जरूरी है। हम जो भी खाते-पीते हैं, उसका हमारी सेहत पर असर होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट सभी लोगों को ऐसी चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल सकें। वहीं कई अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि नट्स और सीड्स का सेवन अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
चिया सीड्स, कद्दू के बीज और फ्लैक्स सीड्स के फायदे देखते हुए बहुत से लोग इसके सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप बेसिल सीड्स के फायदों के बारे में जानते हैं। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट बेसिल सीड्स को सुपरफूड मानते हैं, जोकि पाचन को सुधारने से लेकर शरीर को ठंडक देने के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा
फायदेमंद होता है बेसिल सीड्स
यह तुलसी की एक प्रजाति है। जिसको पानी पर भिगोने पर इसके चारों तरफ जेल जैसी परत बन जाती है। यही घुलनशील फाइबर बेसिल सीड्स को खास बनाता है।
बेसिल सीड्स में फाइबर, कुछ मात्रा में पौधों पर-आधारित प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। अगर संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम के साथ बेसिल सीड्स का सही मात्रा में सेवन किया जाए, तो यह आपको कई सारे लाभ दे सकते हैं।
पाचन और वेट लॉस में मददगार
बेसिल सीड्स में मौजूद घुलनशील फाइबर मल को नरम करने और नियमित मल त्याग में सहायता करता है। इसको कब्ज की समस्या कम करने में मदद मिलती है। फाइबर आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
वहीं बेसिल सीड्स का फाइबर पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराने में सहायता कर सकता है। इससे कुल कैलोरी का सेवन कम हो सकता है। हालांकि यह साइंटिफिक नहीं है कि बेसिल सीड्स के सेवन से वेट कम हो जाता है। वेट लॉस के लिए नियमित फिजिकल एक्टिविटी, संतुलित डाइट और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है।
दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद
बेसिल सीड्स में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। पौधों पर आधारित ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए लाभकारी हो सकते हैं। वहीं फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम को करने में मदद कर सकते हैं।
बता दें कि फाइबर युक्त डाइट लेने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। जोकि दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए बेसिल सीड्स संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
