चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करती हैं। ताकि उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहे। लेकिन कई बार अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे की स्किन में ढीलापन दिखने लगता है। जिसको छिपाने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन इसका भी कोई खास असर नजर नहीं आता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अपनी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बना सकती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लगाने से आपकी स्किन टाइट और नेचुरली ग्लोइंग नजर आएगी।
चावल के आटे और एलोवेरा जेल का फेस पैक
अगर आपको स्किन ढीली नजर आ रही है, तो आप एलोवेरा जेल और चावल के आटे के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दोनों चीजों को फेस पर लगाने से स्किन में निखार आएगा। वहीं आपके फेस का ग्लो भी बढ़ेगा। इस फेस पैक को आप कभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
ऐसे बनाएं चावल के आटे और एलोवेरा जेल फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में पिसे हुए चावल का आटा लें।
फिर इसमें फ्रेश एलोवेरा और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स करें।
अब ब्रश की मदद से इसको फेस पर अप्लाई करें।
10 से 15 मिनट इसको सूखने के लिए छोड़ दें।
इसको लगाने के बाद बात न करें।
सूखने के बाद फेस वॉश करें और चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
इस फेस पैक को लगाने से आपके चेहरे की स्किन टाइट नजर आएगी।
इस फेस पैक के फायदे
इस फेस पैक का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं।
फेस पर यदि ज्यादा ड्राईनेस या ढीलापन नजर आ रहा है, तो आप सप्ताह में 1 से 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
चावल के आटे से फेस पर निखार आता है। इसलिए आपको यह फेस पैक जरूर लगाना चाहिए।
ध्यान रहे कि अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आप किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
