फाइटर जेट की तैनाती, मिसाइल समझौतों और संयुक्त सैन्य अभ्यासों से भरे इस साल में भारत और अमेरिका ने अपनी रक्षा साझेदारी को एक नए स्तर पर पहुँचा दिया है। भारतीय धरती पर पहली बार अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स का सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेना हो, या नई दिल्ली का जैवलिन मिसाइलें खरीदने और संयुक्त उत्पादन की संभावनाओं पर आगे बढ़ना हो—2026 में दोनों देशों के बीच कई मोर्चों पर सैन्य सहयोग और गहरा हुआ है। जो साझेदारी पहले मुख्य रूप से रक्षा खरीद तक सीमित थी, वह अब संयुक्त विनिर्माण, ऑपरेशनल तालमेल और हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) सुरक्षा के क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही है। ‘यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप’ नाम की एक फैक्ट शीट में कई ऐसी घटनाओं का जिक्र है, जो दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विस्तार को दर्शाती हैं। इस दस्तावेज़ में प्रमुख रक्षा समझौतों सैन्य अभ्यासों, वरिष्ठ स्तर के सैन्य दौरों और रक्षा विनिर्माण, समुद्री सुरक्षा तथा परिचालन समन्वय से जुड़ी पहलों का उल्लेख है। फैक्ट शीट के अनुसार, इस साझेदारी के परिणामस्वरूप 2026 के दौरान रक्षा बिक्री, सह-उत्पादन पहलों, सैन्य अभ्यासों और वरिष्ठ सैन्य स्तर की मुलाकातों के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। ‘क्वाड’ के माध्यम से बढ़ते सहयोग को भी रेखांकित करता है, और भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा सुरक्षा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में एक प्रमुख भागीदार के रूप में वर्णित करता है।
इसे भी पढ़ें: Delhi आने वाले असम के नागरिकों को मिलेगी सुविधा, Dwarka में खुला नया Assam House
जोधपुर में पहली बार उतरे अमेरिकी F-35 और ‘युद्ध अभ्यास’ का दम
इस साल सैन्य सहयोग के क्षेत्र में कई बड़े कीर्तिमान बने। सितंबर-अक्टूबर में जोधपुर में आयोजित भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ में पहली बार अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 ने भारतीय धरती पर उड़ान भरी। इसके अलावा, सितंबर में उत्तराखंड के औली और राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दोनों सेनाओं के बीच ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण आयोजित हुआ, जिसमें ड्रोन और आधुनिक युद्धक प्रणालियों पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, नवंबर में विशाखापत्तनम में ‘टाइगर ट्रायम्फ’ और जापान में क्वाड देशों के ‘मालाबार’ नौसैनिक अभ्यास ने आपसी तालमेल को और मज़बूत किया।
इसे भी पढ़ें: Delhi आने वाले असम के नागरिकों को मिलेगी सुविधा, Dwarka में खुला नया Assam House
अब भारत में बनेगी अमेरिकी जैवलिन मिसाइल, चेन्नई में अमेरिकी युद्धपोत की मरम्मत
रक्षा व्यापार और ‘मेक इन इंडिया’ के मोर्चे पर भी 2026 बेहद अहम रहा। अगस्त में भारत ने अमेरिका से जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल खरीदने का समझौता किया। इसके ठीक दो दिन बाद टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL) और अमेरिकी रक्षा कंपनियों लॉकहीड मार्टिन व रेथियॉन के बीच भारत में ही जैवलिन मिसाइलों के सह-उत्पादन (Co-Production) के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए। इसके अतिरिक्त, मार्च में भारतीय नौसेना के P-8I समुद्री गश्ती विमानों के रखरखाव के लिए बोइंग इंडिया के साथ 45 मिलियन डॉलर का करार हुआ। भारत के बढ़ते समुद्री लॉजिस्टिक्स हब बनने का प्रमाण तब मिला जब 20 नवंबर को अमेरिकी नौसेना का जहाज ‘USNS Wally Schirra’ मरम्मत के लिए चेन्नई के पास एलएंडटी के कट्टुपल्ली शिपयार्ड पहुँचा।
US govt releases fact sheet on India, US defence ties: https://t.co/vdVwDn0Sk3
— Sidhant Sibal (@sidhant) November 23, 2026
