फेस्टिव सीजन चल रहा है। अगर आप भी दिवाली और धनतेरस के मौके पर माता लक्ष्मी के मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो देश के कई ऐसे पुराने और मशहूर मंदिर है, जहां पूरे सालभर भक्तों तांता लगा रहता है।
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर और मुंबई से लेकर मध्य प्रदेश के रतलाम और इंदौर तक के मंदिर शामिल हैं।
सबसे जरुरी है कि इन मंदिरों की अपनी अलग पहचान और मान्यताएं हैं। दिवाली के दौरान भी इन मंदिरों में काफी भीड़ देखने को मिलती हैं।
दिवाली पर मां लक्ष्मी के इन मंदिरों में करें दर्शन
महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित है माता लक्ष्मी का मंदिर। यह मंदिर शहर के माणक चौक बाजार में है। धनतेरस और दिवाली के दिनों में इस मंदिर की खूबसूरती अलग नजर आती है। यदि आप इस दौरान रतलाम जा रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन जरुर करें। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनीं रहेगी।
महालक्ष्मी मंदिर, इंदौर
इंदौर का यह सबसे पुराना महालक्ष्मी मंदिर है। इस साल 1832 में होल्कर राजा मल्हारराव द्वितीय ने बनवाया था। यहां रोजाना भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। दिवाली व धनतेरस के मौके पर यहां पर खास पूजा-अर्चना होती है। अगर आप इंदौर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यहां जरुर जाएं।
महालक्ष्मी मंदिर, मुंबई
अगर आप मुंबई में रहते हैं या फिर मुंबई जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन जरुर करें, यह भुलाभाई देसाई रोड पर स्थित है। इधर मां लक्ष्मी के साथ ही मां महाकाली और मां महासरस्वती भी विराजमान है।
महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर, कोल्हापुर
महाराष्ट्र के कोल्हापुर का महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर देश के मुख्य शक्तिपीठों में से एक है। यहां पर माता लक्ष्मी को प्यार से अंबाबाई कहा जाता है। काले पत्थर से बनीं मां की मूर्ति और मंदिर की खूबसूरत नक्काशी काफी सुंदर है। यहां पर दिवाली और नवरात्र में काफी भीड़ रहती है।
अष्टलक्ष्मी मंदिर, चेन्नई
तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित अष्टलक्ष्मी मंदिर भी मां लक्ष्मी के भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस मंदिर माता लक्ष्मी के आठ स्वरुपों की पूजा की जाती है। इनको अष्टलक्ष्मी कहा जाता है। दिवाली के त्योहार के समय आप इस मंदिर के दर्शन कर सकती हैं।
श्री लक्ष्मी नारायणी गोल्डन टेंपल, श्रीपुरम
तमिलनाडु में स्थित वेल्लोर के पास श्रीपुरम में स्थित गोल्डन टेंपल भी काफी फेमस है। यह मंदिर मां लक्ष्मी के श्री लक्ष्मी नारायणी रुप को समर्पित है। वैसे इस मंदिर की सबसे खासियत इसकी सुंदर गोल्डन सजावट। बता दें कि, मंदिर का आधा हिस्सा सोने की लेयर से सजा हुआ है। यदि आप दिवाली पर किसी खास मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं।
