मनोरंजन जगत में हलचल कभी थमती नहीं है, और आज का दिन भी बी-टाउन में काफी चटपटा और अपडेट्स से भरा रहा। जहां एक तरफ ‘कॉफी विद करण 9’ के धमाकेदार आगाज के साथ सलमान और करिश्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को हैरान किया, वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के सेट से खौफनाक हादसे की खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया। इसके अलावा, अभिनेता रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकियां और विजय वर्मा व आलिया कुरैशी की बढ़ती नजदीकियों की चर्चा ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं। आइए डालते हैं 14 अक्टूबर 2026 की बॉलीवुड की इन सभी बड़ी खबरों पर एक नज़र!
………………………………………………………………………………………………………………………………………….
इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर चर्चा में हैं
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया
पर सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई है
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग
के दौरान एक एसयूवी हवा में पलटकर नीचे खड़ी वैन पर जा गिरी
इस दौरान गाड़ी अभिनेता इमरान हाशमी के बेहद करीब पहुंच गई
सामने आए वीडियो में स्टंट के दौरान मौजूद क्रू मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं
हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है
………………………………………………………………………………………………………………………………………….
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेता ने दावा किया है कि उन्हें ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकियां मिली हैं
संदेशों में कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और शारीरिक हमले की चेतावनी दी गई थी
मामले को गंभीरता से लेते हुए रणवीर ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है
और अधिकारियों से कार्रवाई की अपील की है
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट साझा
करते हुए साइबर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भी इस ओर खींचा था
………………………………………………………………………………………………………………………………………….
विजय वर्मा और आलिया कुरैशी की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं
रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया की परफॉर्मेंस पर सीटियां बजाते विजय वर्मा
आलिया कुरैशी के एल्बम ‘झल्ली’ के लॉन्च का जश्न
मनाने के लिए एक खास पार्टी आयोजित की गई थी
इस कार्यक्रम में विजय वर्मा भी शामिल हुए
पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं,
अभिनेता आलिया की परफॉर्मेंस के दौरान काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं
आलिया जब गाना गा रही थीं, तब विजय जोर-जोर से
सीटियां बजाते और तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए
………………………………………………………………………………………………………………………………………….
‘कॉफी विद करण 9’ का आगाज:सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर की सरप्राइज एंट्री
करण जौहर के मशहूर और चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के
आखिरी व 9वें सीजन का प्रीमियर आज (14 अक्टूबर) जियोहॉटस्टार पर हो गया है
शो के पहले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान अकेले सोफे पर नजर आए,
लेकिन एपिसोड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस
करिश्मा कपूर ने सरप्राइज अपीयरेंस देकर फैंस को चौंका दिया
………………………………………………………………………………………………………………………………………….
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में आई चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर
एक तस्वीर शेयर कर फैंस को अपनी चोट के बारे में बताया है
उनके पैर में चोट आई है और वो मेडिकल वॉकिंग बूट पहने नजर आए
हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने
“Break a Leg” वाली कहावत को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है
………………………………………………………………………………………………………………………………………….
