© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला लेने में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित होने से जुड़े फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल के आरोपों की जांच देहरादून पुलिस के विशेष कार्यबल (एसआईटी) ने शुरू कर दी है। इस मामले में दो अलग-अलग थानों में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (देहात) जया बलूनी ने बताया कि जहां एमबीबीएस में दाखिला लेने में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित होने के कथित फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल की बात सामने आई है, वहां संबंधित दस्तावेज संबंधित अधिकारियों और विभागों से मांगे गए हैं।जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले में किसी संगठित गिरोह…
पश्चिम बंगाल की बहरामपुर पुलिस ने शनिवार को आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर को नोटिस जारी कर उन्हें दो समुदायों के बीच तनाव भड़काने की कथित साजिश के मामले में सोमवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। यह घटनाक्रम छह अक्टूबर को होने वाले रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले हुआ है। हुमायूं कबीर के नवादा सीट को अपने पास रखने का फैसला करने और रेजीनगर सीट से इस्तीफा देने के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया था।एजेयूपी ने इस उपचुनाव के लिए कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को मैदान में…
(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों में से तीन पर जीत के बाद शनिवार को एबीवीपी समर्थकों ने कला संकाय के बाहर जीत का जश्न मनाया और इस दौरान पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। परिणामों की घोषणा के बाद संकाय के बाहर जुटे छात्र संगठन के समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराए और हवा में पर्चे उछाले। उत्तरी परिसर स्थित इस स्थल पर दोपहर बाद तक जश्न का सिलसिला जारी रहा।दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उम्मीदवारों और छात्र संगठनों को परिणाम घोषित होने के बाद…
हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से एक व्यक्ति को महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसे जान से मारने की धमकी देने और उसकी अश्लील तस्वीरें एवं वीडियो प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी अभिषेक कुमार बैरवा के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रह रहा था।उन्होंने बताया कि बैरवा को यहां एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की आरोपी से कई साल…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ‘‘ऐतिहासिक’’ जीत की सराहना करते हुए इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुंह पर ‘‘करारा तमाचा’’ बताया और कहा कि उनकी ‘‘झूठ की राजनीति’’ पूरी तरह खारिज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एबीवीपी की जीत सकारात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के भरोसे को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एबीवीपी ने डूसू चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने…
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके के तार अफगानिस्तान से जुड़े पाए गए हैं और जांचकर्ताओं ने हमलावरों में से एक की पहचान अफगानी नागरिक के तौर पर की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में, शुक्रवार की नमाज के दौरान चरमपंथियों ने एक मस्जिद के पास विस्फोटक से लदे वाहन में विस्फोट किया और पास ही स्थित पुलिस ठिकानों पर हमला कर दिया।इस विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 103 लोग घायल हो गये। हताहतों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे…
गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में 19 वर्षीय एक युवक की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस ने संतोष मिश्रा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक चाकू, अपराध के दौरान कथित तौर पर पहनी गई खून से सनी बनियान और एक मोबाइल फोन बरामद किया।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि 17 सितंबर को शुभम मिश्रा नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी,…
शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत के मामले में ठाकरे परिवार के खिलाफ कीचड़ उछालने के लिए कुछ लोगों का इस्तेमाल ‘‘कठपुतली’’ के रूप में किया जा रहा है। राउत ने नारायण राणे परिवार, खासकर उनके बेटे एवं महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे, पर दिशा सालियान मामले में शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे का नाम ‘‘घसीटने’’ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में कणकवली में हुई सभी हत्याओं के लिए राणे परिवार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।राउत ने…
DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के विजेताओं ने शनिवार को कहा कि वे छात्रों की सुरक्षा, बेहतर सुविधाओं, समान अवसरों और पढ़ाई-लिखाई के लिए अच्छे माहौल पर ध्यान देंगे, साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं की चिंताओं पर ध्यान दिया जाए। आरएसएस समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डूसू चुनावों में कांग्रेस के एनएसयूआई के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की; इसमें यश डबास ने अध्यक्ष पद, रिया छावड़ी ने सचिव पद और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद जीता। यह नतीजा देश भर के विश्वविद्यालयों में एबीवीपी की चुनावी जीत की कड़ी में एक और…
IngredientsFor cleaning mushroom800 gms mushroom⅓ cup whole wheat flourWater as requiredFor mushroom marination800 gms mushrooms (cleaned and cut into halves)1 heaped tbsp ginger garlic pasteSalt to taste2 tbsp oil4 green chillies (less spicy and roughly chopped)1 tbsp tender coriander stems (finely chopped)1½ cups curd (beaten)1 heaped tbsp degi red chilli powder½ tsp turmeric powder1 tbsp coriander powder½ tsp cumin powderFor dhaba-style mushroom masala2-3 tbsp oil2-3 dry Kashmiri red chillies1 tsp cumin seeds2 large onions (roughly sliced)Marinated mushrooms2 large tomatoes (diced)½ tsp garam masala2 tbsp butterFor smokeFor garnishCoriander sprigCashew nutsMethod of preparationFor cleaning mushroomsIn a bowl, add mushrooms, add wheat flour…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.