© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में ड्रामा और गॉसिप का पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। हाल ही में शो के चर्चित कंटेस्टेंट और ‘पंचायत’ फेम अभिनेता आसिफ खान और सह-कंटेस्टेंट लवप्रीत गिल (लव गिल) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में लव गिल, आसिफ को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर आसिफ के मैरिटल स्टेटस और लव गिल संग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। अब इन तमाम सवालों और ट्रोलिंग पर आसिफ की पत्नी…
रेस्टोरेंट या ढाबे पर जाने पर गर्मागर्म और मक्खन से लिपटी नान खाने का भला किसका मन नहीं होता है। पनीर की सब्जी, दाल मखनी और छोले के साथ बटर नान मिले, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन अधिकतर लोग सोचते हैं कि घर पर परफेक्ट और सॉफ्ट नान नहीं बनाया जा सकता है, यह सिर्फ रेस्टोरेंट में ही मिलता है। लेकिन आप बिना किसी झंझट के कम समय में घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल गर्मागर्म और मुलायम नान बनाकर तैयार कर सकती हैं और इसको आसानी से लोहे के तवे पर बनाया जा सकता है। ऐसे में…
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ सोमवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मुंबई में इस समय गणेशोत्सव की धूम मची हुई है और इसी माहौल के बीच पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया।पंडाल में लगी फैंस की भीड़जैसे ही शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे, वहां मौजूद फैंस और श्रद्धालुओं का ध्यान उनकी ओर चला गया। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी…
भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (बीआईआरसी) में दुनिया भर से व्यावसायिक महत्व वाली चावल की लगभग 200 किस्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। अपनी तरह का यह पहला वैश्विक संग्रह अगले महीने नयी दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को एक ही स्थान पर विभिन्न किस्मों के चावल की तुलना करने और संभावित आपूर्तिकर्ताओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।आयोजकों ने एक बयान में बताया कि 23 से 25 अक्टूबर तक भारत मंडपम में प्रदर्शित किए जाने वाले इस वैश्विक चावल संग्रह में इटली के आर्बोरियो, थाईलैंड के जैस्मीन व ग्लूटीनस आरडी6 और जापान के सुशी चावल से…
अमेरिका के सबसे एडवांस स्टील फाइटर Z35 को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई जिसने अमेरिका रक्षातंत्र और कांग्रेस की चिंता बढ़ा दिया। ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका मरम्मत के लिए भेजे जा रहे F35 के संवेदनशील पार्ट्स की खेप रास्ते में अचानक हांगकांग पहुंच गई और इसके बाद उसमें शामिल कुछ सामान भी गायब पाया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि इस खेप में F35 का कॉकपिट कैनोपी भी शामिल बताया जा रहा है। जिसमें विमान की स्टील क्षमता से जुड़ी संवेदनशील तकनीक मौजूद होती है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी…
(फोटो के साथ) श्रीनगर, 22 सितंबर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को तब हंगामा हुआ, जब सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के एक विधायक ने मांग की कि या तो पार्टी संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती पर छुट्टी बहाल की जाए या फिर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी रद्द कर दी जाए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अब्दुल मजीद लारमी ने यह मांग रखी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने इसका विरोध किया, जिससे सदन में हंगामा हो गया।भाजपा विधायक देवयानी राणा ने कहा कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी…
भारतीय सिनेमा में पौराणिक कथाओं और महाकाव्यों पर आधारित फिल्मों का दौर एक नए स्तर पर पहुंच चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार को बहुचर्चित एपिक फिल्म ‘महावीर कर्ण’ से बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता-निर्देशक राघव लॉरेंस का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। निर्देशक रमेश वर्मा के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में राघव लॉरेंस महाभारत के सबसे महान, दानवीर और पराक्रमी योद्धा ‘कर्ण’ की कालजयी भूमिका में नजर आएंगे। लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फ़िल्म पाँच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ करने के लिए प्लान की जा रही है।फ़र्स्ट-लुक…
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने रिकॉर्ड बनाने का अपना सिलसिला जारी रखते हुए 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का कारनामा कर दिखाया। एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ़ खिताबी मुकाबले में मंधाना ने एक और शानदार ‘बिग मैच’ पारी खेली। उन्होंने 175.56 के स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल थे। मंधाना महिला T20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं; उन्होंने 179 मैचों और 172 पारियों में 31.00 के औसत और 127.47 के स्ट्राइक रेट से कुल 4,867 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक…
स्मृति मंधाना ने 45 गेंद में 79 रन की शानदार पारी खेली जबकि ऋचा घोष (22 गेंद में नाबाद 49 रन) ने डेथ ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी की जिससे भारत ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों में महिला टी20 क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ तीन विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गत चैम्पियन भारत ने टॉस जीतने के बाद पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया। स्मृति (79 रन, 45 गेंद) और शेफाली वर्मा (48 रन, 29 गेंद) ने छह ओवर में टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 59 रन तक पहुंचाया।एशिया कप से ही…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर एक नए हेलीपैड का उद्घाटन किया, लेकिन इस समारोह को लाइव देख रहे लोग उनकी बात मुश्किल से ही सुन पाए। हेलीकॉप्टर की आवाज़ ने शुरू से आखिर तक उनकी बातों को दबा दिया। ABC, CBS, Fox News और NBC द्वारा ट्रंप के कार्यक्रमों की अपनी साझा टेलीविज़न पूल कवरेज रोकने के कुछ घंटों बाद ही ऑडियो में खराबी आ गई। यह ट्रंप के उस फ़ैसले के बाद हुआ जिसमें उन्होंने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस परिसर में आने से रोक दिया था। दरअसल,…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.