© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार शाम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की नेता ऋतु बराला और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ जयपुर पुलिस आयुक्तालय पहुंचे और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बराला से कथित मारपीट करने वाली दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। यह घटनाक्रम बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा डोटासरा से राजस्थान में कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहे जाने के बाद हुआ। बराला राजस्थान की रहने वाली हैं।डोटासरा और कांग्रेस के अन्य नेता पहले प्राथमिकी दर्ज कराने…
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए नंदलाल राय की दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगा दी। राय को 2017 के हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की पीठ ने राय की ओर से दायर आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया।राय को वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए…
(फिलेम दीपक सिंह) नागोया, 19 अक्टूबर मां के निधन के बाद पिछले दो महीने से परेशान चल रहे रिंकू हुड्डा ने उनके लिए एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का संकल्प लिया था और सोमवार को नागोया में उन्होंने ऐसा ही किया। रिंकू ने आइची-नागोया एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इसे अपनी मां को समर्पित किया। इस स्पर्धा में भारत के अजीत सिंह ने भी रजत पदक जीता।नागोया से पीटीआई के साथ टेलीफोन पर बातचीत में रिंकू ने कहा, ‘‘पिछले दो महीने से मैं थोड़ा परेशान था। मेरी मां का…
महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस बार इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू ने सबसे ऊंची आधार कीमत 50 लाख रुपये रखी है। वहीं, जी कमालिनी, किरण नवगिरे, हीदर ग्राहम और जेस जोनासन ने 40 लाख रुपये की आधार कीमत के साथ अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी 5 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में होगी। इसमें कुल 146 खिलाड़ी शामिल होंगी, जबकि टीमों के पास भरने के…
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा और नांगलोई के अमनपुरी इलाके में छापेमारी कर प्रतिष्ठित कंपनियों के नकली उत्पाद बनाने वाली दो फैक्टरियों का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन सिंघल (51) और बलराज बंसल (45) के रूप में हुई है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 और 18 अक्टूबर को की गई कार्रवाई के दौरान घोंडा में दो गोदामों और नांगलोई के अमनपुरी स्थित एक अवैध विनिर्माण एवं पैकेजिंग इकाई पर छापेमारी…
भारतीय महिला फुटबॉल के नए सत्र का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। देश की प्रमुख महिला क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता इंडियन विमेंस लीग के 2026-27 सत्र की शुरुआत 13 नवंबर से होगी। इस बार खिताब के लिए 8 टीमें मैदान पर उतरेंगी। मुकाबले कोलकाता, जमशेदपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के जरिए देश की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक बड़ा मौका मिलेगा।इस सत्र में पिछले साल खेलने वाली 6 टीमें अपनी जगह बरकरार रखेंगी। इनमें ईस्ट बंगाल एफसी, सेतु एफसी, किकस्टार्ट एफसी, नीता फुटबॉल अकादमी, गोकुलम केरल एफसी और गढ़वाल…
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद सुनुरोक पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया। हत्या की घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने यहां मुख्यमंत्री के आवास के बाहर दो शव रख दिए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) लहरी दोरजी ल्हातू ने मीडिया को बताया, “सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अज्ञात उग्रवादियों ने मैतेई ग्रामीणों के एक समूह पर गोलीबारी की। ये लोग जलावन की लकड़ी काटकर ले जा रहे थे।…
Tonbo Imaging IPO को अंतिम दिन मिला 136 गुना सब्सक्रिप्शन, निवेशकों ने लगाई 115 करोड़ शेयरों की बोली
रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कंपनी टोनबो इमेजिंग इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन करीब 136 गुना अभिदान (बोलियां) मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 852.18 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 85,26,033 शेयरों के मुकाबले 1,15,87,19,247 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह कुल अभिदान 135.90 गुना रहा।पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 293.56 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 170.94 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 31.07 गुना अभिदान मिला। टोनबो इमेजिंग इंडिया का आईपीओ पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के पहले…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ जनरल ने कहा है कि सऊदी अरब पर यमन के हूतियों के बढ़ते हमलों के बीच, उनका मुल्क खाड़ी देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए ‘‘हर जरूरी मदद” मुहैया करा रहा है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और दो मस्जिदों की सुरक्षा पाकिस्तान के लिए ‘‘सर्वोपरि’’ है तथा इस पर ‘‘कोई समझौता नहीं’’ किया जा सकता। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने रविवार को डिजिटल समाचार पत्र इंडिपेंडेंट अरबिया को दिए एक साक्षात्कार…
भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जनगणना निदेशालयों को 24 घंटे सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ संचालित करने का निर्देश दिया है जिसका उद्देश्य डिजिटल मंचों पर होने वाली चर्चाओं पर नजर रखना तथा भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन करने के साथ वास्तविक तथ्य पेश करना है। आरजीआई की ओर से ये निर्देश ऐसे समय में दिए गए हैं जब विभिन्न राज्यों में जनगणना के दूसरे चरण यानी आबादी गणना की जल्द शुरुआत होने वाली है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में आरजीआई मृत्युंजय कुमार नारायण ने यह भी कहा कि रक्षा मंत्रालय…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.