© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें धमकी भरे दो फोन कॉल आए हैं और मामले की जांच की मांग करते हुए उन्होंने पुलिस से संपर्क किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता ईश्वरप्पा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें 17 अक्टूबर को रात आठ बजकर 49 मिनट और रात 10 बजकर 49 मिनट पर दो फोन कॉल आए थे। पुलिस ने बताया कि उसे इस संबंध में शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।ईश्वरप्पा ने आरोप लगाया कि दोनों बार फोन करने वालों…
राजस्थान के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर उनसे 2.5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को केरलम के कोच्चि से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वारापुझा के मन्नमथुरुथु निवासी आनंद बाबू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश को पुलवामा मामले से जुड़े हवाला लेन-देन में शामिल होने का डर दिखाया था और उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी दी थी। राजस्थान पुलिस की एक टीम कोच्चि पहुंची और एर्णाकुलम सेंट्रल के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी)…
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे और इस दौरान ऊर्जा, व्यापार एवं निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पश्चिम एशिया संकट पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस साल रुबियो की यह दूसरी भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के संबंधों में लगातार तनाव बना हुआ है। इससे पहले मई में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी।इसके अलावा, उन्होंने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक…
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने सोमवार को कहा कि किताबों के स्टॉल में तोड़फोड़ किए जाने से संबंधित वामपंथी दलों के आरोप किसी भी तरह सही नहीं हैं और विचारों व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को किसी भी हालत में नहीं रोका जा सकता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दासगुप्ता ने कहा कि विचारों की स्वतंत्रता पर किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने कहा कि कभी राज्य की प्रमुख राजनीतिक ताकत रहा वाम मोर्चा अब अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है और उसे भी किताबों के स्टॉल लगाने…
रोम स्थित भारतीय दूतावास ने इटली के कई शहरों में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर सोमवार को भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की। दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले सप्ताह इटली के कुछ शहरों में विरोध प्रदर्शन और रैलियां हुई थीं। दूतावास ने कहा, “हम भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले इलाकों और उन स्थानों से बचने की सलाह देते हैं, जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।साथ ही, ऐसे आयोजनों के बारे में स्थानीय समाचारों पर नजर रखें।” दूतावास ने यह भी कहा कि आपात…
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को कहा कि देश के एक सैन्य अड्डे पर आग लगने से चार सैनिकों की मौत और 39 अन्य के घायल होने के मामले की जांच के लिए 50 अधिकारियों को तैनात किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि पास में आग लगने की जानकारी होने के बावजूद सैनिकों का प्रशिक्षण जारी क्यों रखा गया। कार्नी ने ओटावा में संसद को संबोधित करते हुए कहा कि अल्बर्टा स्थित ‘कनाडियन फोर्सेज बेस वेनराइट’ में शनिवार को हुई इस त्रासदी की…
दिल्ली में दशहरा उत्सव के दौरान कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा और भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और बड़े सार्वजनिक समारोहों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की चौबीसों घंटे तैनाती रहेगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और पर्याप्त बल सुनिश्चित करने के लिए तैनाती स्थलों का निरीक्षण करेंगे।अधिकारियों को उत्सव के दौरान भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है और इसके मद्देनजर भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख मंदिरों, पंडालों और दशहरा आयोजन…
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सिंचाई के पानी की मांग को लेकर बिरधवाल हेड पहुंचे किसानों ने हिरासत में लिए गए आंदोलनकारियों की रिहाई पर सहमति बनने के बाद सोमवार सुबह अपना पड़ाव समाप्त कर दिया और घड़साना लौट गए। हालांकि, किसानों ने आंदोलन जारी रखने और घड़साना में दोबारा धरना देकर आगे की रणनीति तय करने की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हटने के बाद प्रशासन ने सूरतगढ़-छतरगढ़ मार्ग से बैरिकेड और ट्रकों को हटाया।मार्ग को सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे सड़क के दोनों ओर फंसे वाहनों की…
उत्तरी कर्नाटक के गन्ना किसानों ने सोमवार को धारवाड़ के पास यारिकोप्पा में अधिकारियों और कृषक प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के बाद हफ्ते भर का अपना हुब्बल्ली चलो आंदोलन स्थगित कर दिया तथा केंद्र और राज्य सरकारों को अपनी मांगें पूरी करने के लिए 26 नवंबर तक का समय दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं मानी गयीं तो वे 27 नवंबर को अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे तथा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास का घेराव करेंगे। उत्तरी कर्नाटक के गन्ना किसान, बेलगावी के पास पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय…
रणजी ट्रॉफी में राजस्थान और रेलवे के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रख सकते हैं। राजस्थान के बल्लेबाज सचिन यादव और करण लांबा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 194-194 रन बनाए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी दोहरे शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। दोनों का एक ही स्कोर पर आउट होना इस मुकाबले का सबसे खास संयोग बन गया।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप डी के इस मुकाबले में राजस्थान ने दूसरे दिन सुबह 247 रन पर 2 विकेट से…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.