© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। हूती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर कई हवाई हमले किए। सऊदी ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने राजधानी रियाद की ओर भेजे गए हूतियों के दो ड्रोन और दक्षिण सीमावर्ती इलाके खमीज मुशैद को निशाना बनाने वाली एक बैलेस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोक दिया। हालांकि हुती विद्रोहियों ने कहा कि उनका जो ऑपरेशन था वह सफल हुआ। इसके साथ ही आभा और जाजान समेत कई इलाकों में हवाई खतरे की चेतावनी जारी की…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के लिए उद्योगों को जरूरी समर्थन देने के मकसद से आम बजट में कई घोषणाएं की हैं। सरकार उन उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है जो दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम करके देश में ही उत्पादन करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। सीतारमण ने यहां ‘भारत शक्ति पॉन्डी लिट फेस्ट’ में शुक्रवार को संवाद सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत के निर्यात आंकड़ों से लगता है कि चीन को देश का निर्यात…
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे 29 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाने का आह्वान किया। एक्स पर एक पोस्ट में मुफ़्ती ने लिखा, “हर उस भारतीय से अपील है जो हमारे विविध देश को एक साथ बांधने वाले लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को महत्व देता है। आइए हम सब मिलकर उस भारत के लिए आवाज़ उठाएं जिसमें हम विश्वास करते हैं। 29 सितंबर को दोपहर 2 से 5…
भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर की एशियाई खेलों की गोला फेंक स्पर्धा में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश शनिवार को यहां रजत पदक के साथ खत्म हुई। बारिश के कारण मुश्किल परिस्थितियों से जूझते हुए तूर ने 20.64 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहते हुए लगातार तीसरा एशियाई खेल पदक हासिल किया। ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा और 20.81 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इस तरह उन्होंने 2018 में तूर द्वारा बनाए गए 20.75 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राज्यभर में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। यादव ने चौधरी को लिखे पत्र में इस साल की शुरुआत में राज्य में स्थापित किए गए 211 डिग्री कॉलेजों के लिए उर्दू, फारसी, अरबी, मैथिली और संस्कृत विषयों के शिक्षकों की भर्ती की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि स्वीकृत पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया बिना किसी देरी के शुरू की जाए और इसे पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया…
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सभी आदेश तीनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी के बाद जारी किए गए थे और मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा है। दो निर्वाचन आयुक्तों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच मतभेदों को लेकर विवाद के बीच, निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि दो आयुक्तों -सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी- द्वारा कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र आयोग या उसके आईटी डिवीजन के किसी नीतिगत मामले से संबंधित नहीं थे,…
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मलप्पुरम में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी नेता इस मुद्दे पर एकमत हैं और उनका मानना है कि जो कुछ हो रहा है, वह गैर-कानूनी है।प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि अगर चुनाव आयोग कथित तौर पर भाजपा की मदद कर रहा है और उसे बढ़ावा दे रहा है, तो स्वाभाविक है कि भाजपा और उसके नेता आयोग के कदमों…
राजस्थान पुलिस ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ़्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इसके साथ ही इस मामले में गिरफ़्तार लोगों की कुल संख्या 12 हो गई है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) विजय कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान बीकानेर निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ नीशू के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि सिंह ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाए, ठगों को ठहराने में सहयोग किया तथा खाताधारकों को होटल में ठहरा कर टेलीग्राम के जरिए…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक नक्शा शेयर किया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को “ट्रंप स्ट्रेट” (Trump Strait) का नाम दिया गया है। यह कदम ईरान के उस सात-दिवसीय फ्रेमवर्क प्रस्ताव को खारिज करने के बाद उठाया गया है, जिसका मकसद इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से खोलना और परमाणु बातचीत को दोबारा शुरू करना था। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, ट्रंप का कहना था कि ईरान कभी परमाणु बम हासिल नहीं कर पाएगा; उन्होंने तेहरान के उनकी शर्तों को मानने पर संदेह जताया और चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा फिर से बमबारी…
एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में भारत का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबलों में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने ईरान को हराकर अपने-अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया। पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया, जबकि महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में 37-34 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों में अपना नौवां स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला टीम का यह चौथा स्वर्ण पदक है।पुरुष टीम ने फिर रचा इतिहासभारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से मात दी।…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.