© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
पिछले मैच में जीत से उत्साहित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश करेगी। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। उसकी इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होकर वापसी करने से…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर धान बोनस मुद्दे से जुड़े विवाद को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास करने और झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया है। सोमवार को इस मामले पर बोलते हुए, सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक, निरंतर और सकारात्मक जुड़ाव आवश्यक है। उन्होंने स्टालिन की इस बात के लिए आलोचना की कि वे तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हुए खुद को किसानों का रक्षक बता रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Tamil…
असम सरकार ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस हालिया आदेश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है, जिसमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अस्थायी जमानत दी गई थी। राज्य सरकार ने इस फैसले को पलटने की अपील दायर की है, जिसके तहत उन्हें एक सप्ताह की पारगमन अग्रिम जमानत दी गई थी। यह अंतरिम सुरक्षा असम में दर्ज एक मामले के संबंध में दी गई थी। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी शर्मा के खिलाफ खेड़ा द्वारा कथित तौर पर की गई टिप्पणियों से संबंधित है। खेड़ा ने कथित तौर पर उन…
भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने सोमवार को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (डीपीआर) की जीत पर विश्वास जताया और जोर देकर कहा कि चुनाव जीतने के बाद मदुरै और कोयंबटूर में मेट्रो परियोजनाएं लाने के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद, जैसे ही एनडीए सत्ता में आएगा, हम एक उचित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेंगे और मदुरै और कोयंबटूर में मेट्रो परियोजनाएं लाकर जनता को सौंपेंगे।इसे भी पढ़ें: चुनावी रंग में अंधे नहीं हो सकते, West Bengal Voter List मामले पर Supreme Court की सख्त टिप्पणीएक…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक बेहद सख्त कदम उठाते हुए हॉर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी करने का आदेश दिया है। अमेरिकी सेना ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशानुसार हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी शुरू कर रही है। यह आदेश सोमवार सुबह 10 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लागू हो गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी केवल उन जहाजों पर लागू होगी जो ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर निकल रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और…
राजस्थान विधानसभा, उच्च न्यायालय और सत्र अदालत भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और गहन तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धमकी मिलने के बाद तुरंत परिसरों को खाली कराया गया और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि राजस्थान विधानसभा कार्यालय में एक ई-मेल आया, जिसमें अगले तीन घंटे में विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकाल तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक…
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चिंता जताई और कहा कि मतदाताओं को मतदाता सूचियों में बने रहने का निरंतर अधिकार है और चुनाव कराने के दबाव में इस प्रक्रिया को विकृत नहीं किया जाना चाहिए। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ मतदाताओं द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिनकी मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने के खिलाफ अपीलें अपीलीय न्यायाधिकरणों में लंबित हैं। याचिकाकर्ताओं ने मतदाता सूचियों को फ्रीज करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है और तर्क दिया है…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर अपनी एक कृत्रिम छवि साझा की है जिसमें वे यीशु मसीह की तरह दिखते हैं। वस्त्रों में लिपटे, दिव्य प्रकाश से घिरे और एक व्यक्ति को ठीक करते हुए दिखाई दे रहे ट्रम्प के चारों ओर देवदूतों या सैनिकों जैसी आकृतियों वाले समर्थक हैं। तस्वीर में लड़ाकू विमान आकाश में उड़ते हुए निशान छोड़ते हैं, जबकि आतिशबाजी सैन्य शक्ति और उत्सव का संकेत देती है। दूर से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दिखाई दे रही है, जो अमेरिकी पहचान को और अधिक बल देती है। यह पोस्ट ट्रम्प द्वारा पोप लियो XIV की सार्वजनिक…
Gut-related problems exponentially increase in the summer season. There are many seasonal factors responsible, such as high temperatures and profuse sweating, making everyday gut problems quite ubiquitous. But because it is widespread, it does not mean you have to endure it. If summer tends to irritate your stomach, you also need to gear up with a few lifestyle changes, including what you eat and how much you drink.ALSO READ: Do you have a sensitive stomach? Gastroentrologist shares warning signs when it can be a serious medical conditionMany people report feeling bloated and gassy in summer season. (Picture credit: Shutterstock)To understand…
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि संसद के विशेष सत्र के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विधायी एजेंडा परिसीमन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है, जिसे उन्होंने अत्यंत खतरनाक और संविधान पर सीधा हमला बताया। द हिंदू में प्रकाशित एक लेख में गांधी ने कहा कि संसद के समक्ष मुख्य मुद्दा महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन प्रक्रिया के निहितार्थ हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा की संख्या में कोई भी वृद्धि केवल गणितीय रूप से नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी न्यायसंगत होनी चाहिए। इसे भी पढ़ें: Bengal Elections…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.