© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
नागोया, एक अक्टूबर तन्वी खन्ना ने शानदार वापसी करते हुए भारत की उम्मीदें जीवित रखीं लेकिन अनाहत सिंह की शुरुआती मुकाबले में हार निर्णायक साबित हुई और भारतीय महिला स्क्वाश टीम को बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ 1-2 की शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत का पदक पहले ही को पक्का हो चुका था और 18 वर्षीय अनाहत पर काफी जिम्मेदारी थी। भारत की नजरें पिछले हांगझोउ एशियाई खेलों के प्रदर्शन में सुधार पर थी।हालांकि विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज अनाहत ने चार मैच प्वाइंट गंवाए और दुनिया…
Prabhasakshiजी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने खाद्यान्न आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देशों द्वारा अपनी खाद्य सुरक्षा जरूरतों के लिए उठाए गए कदमों और व्यापारिक दबाव बनाने की कार्रवाई में साफ भेद होना चाहिए।(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, एक अक्टूबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं का हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने और खाद्य सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए देशों द्वारा अपनाए गए सही उपायों के बीच स्पष्ट अंतर करना आवश्यक है। यहां से करीब 1,200 किलोमीटर दूर मिलवॉकी में जी20 व्यापार…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में आई तेजी का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं पर दिखने लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने बृहस्पतिवार से विमान ईंधन (ATF – Aviation Turbine Fuel) और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद हवाई सफर महंगा होने के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट में खाना-पीना भी महंगा हो सकता है। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों…
दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ (Flydubai) की उड़ान FZ1073 में हवा में 34,000 फुट की ऊंचाई पर मौत का भयानक नंगा नाच देखने को मिला। विमान के सह-पायलट ने कथित तौर पर प्लेन को क्रैश करने की नाकाम कोशिश की। इस दौरान भारतीय मुख्य कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने अदम्य साहस दिखाते हुए हमलावर सह-पायलट का डटकर मुकाबला किया और 27 बच्चों समेत 174 यात्रियों की जान बचा ली। विमान 34,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से गिरकर…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत बृहस्पतिवार से 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है और साथ ही 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.59 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी। तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत 121 रुपये से बढ़कर 137 रुपये प्रति लीटर हो गई है।इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर यानी 5.46 प्रतिशत बढ़ाई गई थी। अगस्त में भी इसमें पांच रुपये प्रति लीटर…
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के बाद विज्ञापित पदों के विरुद्ध 1100 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए 16 जून 2026 को जारी की गई विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जाँच एवं दस्तावेज सत्यापन सम्बन्धित विभाग द्वारा किया गया। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिकाएं विचाराधीन होने के कारण 394 कैंडिडेट्स का परिणाम शील्ड कवर रखा गया है। यह परिणाम…
भारत में जून से सितंबर के बीच इस साल दीर्घावधि औसत (एलपीए) की 87.4 प्रतिशत बारिश हुई, जो 2001 के बाद मानसून के मौसम में चौथी सबसे कम बारिश है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि इस मानसून में बारिश की कमी का एक प्रमुख कारण उष्णकटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में जून में उभरी अल नीनो की स्थिति थी, जो उसके बाद से मजबूत होती गई।आईएमडी ने कहा कि फिलहाल अल नीनो की स्थिति मजबूत है और इसके मार्च 2027 तक बने रहने की संभावना है। विभाग के…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें ‘‘नायक’’ करार दिया और कहा कि उनके साहस पर देश को गर्व है। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कैप्टन मच्छार की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और ‘‘बड़ी त्रासदी’’ टाली।दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 ने बुधवार को…
Hindi NewsCareerUSA AI Super Intelligence | Mohit Sharma Appointed CSK Bowling Coach4 मिनट पहलेकॉपी लिंकआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-नेशनल (NATIONAL)1. नौसेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 के दूसरे संस्करण की शुरुआत29 सितंबर को भारतीय नौसेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2026 के दूसरे संस्करण की शुरुआत हुई।नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस कॉन्फ्रेंस को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया।रक्षा मंत्री ने घोषणा की इस साल 18 युद्धपोतों (Warships) को नौसेना बेड़े में शामिल या कमीशन किया जाएगा।यह नौसेना के इतिहास में एक साल में होने वाली सबसे बड़ी फ्लीट विस्तार…
Prabhasakshiभारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में पदक जीतने का सपना टूट गया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान ने भारत को सीधे सेटों में 19-25, 23-25, 18-25 से हरा दिया। इस हार के साथ 1986 के बाद पहली बार पोडियम पर जगह बनाने की भारतीय उम्मीदें खत्म हो गईं।नागोया, एक अक्टूबर भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का एशियाई खेलों में 40 साल बाद पदक जीतने का सपना बृहस्पतिवार को उस समय टूट गया जब उसे क्वार्टर फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी और ऊंची रैंकिंग वाले पाकिस्तान के हाथों 0-3 से हार का सामना…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.