© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
देश में कर संग्रह के मोर्चे पर सितंबर में भी अच्छी तस्वीर सामने आई है। सकल वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी संग्रह लगातार तीसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के स्तर से ऊपर रहा है। सितंबर 2026 में सरकार को जीएसटी से कुल 2.04 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 14.7% ज्यादा है।बता दें कि सितंबर 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 1.77 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस साल जुलाई में जीएसटी संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये था, जबकि अगस्त में यह आंकड़ा 2 लाख करोड़ रुपये रहा। इसके बाद सितंबर में भी संग्रह…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पंजाब के नंगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले से कथित तौर पर जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की चंडीगढ़ इकाई को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपे जाने को मंजूरी दे दी। इससे पहले दिन में एजेंसी ने हरविंदर कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहा था। हरविंदर पर कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने वालों को लॉजिस्टिक और वित्तीय सहायता मुहैया कराने में शामिल होने का आरोप…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारत समेत कुछ ही देशों को चबाने वाले तंबाकू से दुनिया भर में होने वाली 90 प्रतिशत बीमारियों और मौतों का सामना करना पड़ रहा है और दक्षिण एशिया इसके उपयोग का मुख्य केंद्र है। द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ पत्रिका में प्रकाशित एक नए शोध में यह जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं के अनुसार, 2023 में वैश्विक स्तर पर चबाने वाले तंबाकू के कारण 2,51,000 लोगों की मौत हुई।दुनिया भर में 24.1 करोड़ लोग इसका उपयोग कर रहे थे, जिनमें 60 से 64 वर्ष की आयु के लोगों में इसका सेवन सबसे अधिक देखा गया। इस…
(अजय मसंद) काकामिगाहारा (जापान), एक अक्टूबर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ करीबी जीत के बाद कहा कि उसके जैसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ छोटी-छोटी गलतियों के लिए किसी तरह की गुंजाइश नहीं है वह भी तब जबकि भावनाएं हावी हो रही हों। भारत ने बृहस्पतिवार को खेला गया यह मैच 4-3 से जीता लेकिन इस दौरान पाकिस्तान ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया और भारत ने 3-0 की बढ़त गंवा दी। मैच में तनाव के पल भी आए जब 37वें मिनट में हुई तीखी बहस के बाद…
(फाइल फोटो के साथ) लखनऊ, एक अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारत में सामाजिक न्याय “भाजपाई आपातकाल” के दौर से गुजर रहा है, जिसमें ‘पीडीए’ (पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों) को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। अखिलेश ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस अवधि में पीडीए को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है, उसे आपातकाल कहा जा सकता है। उन्होंने 1975 के आपातकाल का विरोध करने वालों को “लोकतंत्र सेनानी” बताते हुए कहा कि ऐसे कई लोग बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में उनसे मिले और अपने…
त्योहारी मौसम शुरू होने के साथ ही वाहन बाजार में हलचल बढ़ती दिख रही है। इसी बीच हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने घरेलू बिक्री और निर्यात को मिलाकर कुल 77,916 वाहन बेचे हैं। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक कुल बिक्री है और पिछले साल सितंबर के मुकाबले इसमें 10.8% की बढ़ोतरी हुई है।बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया की सितंबर में घरेलू बिक्री 57,166 वाहन रही है। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने जितने वाहन बेचे थे, उसके मुकाबले इस बार घरेलू बिक्री में 10.9% की…
पटना, एक अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में स्थापित होने वाले उद्योगों के मानक के अनुरूप उत्पादों की सरकारी खरीद में प्राथमिकता दी जाएगी और राज्य सरकार 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ पटना में ‘राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026’ का उद्घाटन किया।निवेशकों को संबोधित करते हुए चौधरी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग और…
शेयर बाजार में कमजोरी का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत के प्रमुख शेयर सूचकांक निफ्टी 50 में लगातार 8वें हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। यह पिछले 25 वर्षों में उसकी सबसे लंबी गिरावट की कड़ी है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, ऊंची वैश्विक बॉन्ड दरों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार में दबाव बना हुआ है।मौजूद जानकारी के अनुसार, निफ्टी 50 अपने जनवरी में बनाए गए 26,373 के रिकॉर्ड स्तर से करीब 15% नीचे आ चुका है। इस सप्ताह भी सूचकांक में 3% से ज्यादा की गिरावट रही है। पिछले 9 हफ्तों में निफ्टी करीब 8.7% यानी 2,149…
लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित विभिन्न एक्सप्रेसवे, औद्योगिक गलियारों, औद्योगिक केंद्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई परियोजना समीक्षा समूह की बैठक में इन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए और विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए।राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, बैठक में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे,…
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सारण जिले के पानापुर प्रखंड में ड्राई राशन के एयर ड्रॉप हेतु स्टेट हैंगर, पटना से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इस दौरान पटना के जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे तथा राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया।मुख्य सचिव, बिहार श्री प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव श्री अविनाश कुमार एवं कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, मो. आसिफ इकबाल भी मौके पर उपस्थित रहे तथा राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.