© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) न्यायिक शोध एवं अदालती प्रक्रियाओं में सहायता कर सकती है, लेकिन वह विधिक विवेक या निर्णय लेने की उस भूमिका की जगह कभी नहीं ले सकती, जो हमेशा न्यायाधीशों के पास ही रहनी चाहिए। प्रधान न्यायाधीश ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में एशियाई संवैधानिक न्यायालयों एवं समकक्ष संस्थानों के संघ की सातवीं कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय तक पहुंच बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, लेकिन साथ ही यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है…
जयपुर, एक अक्टूबर जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के अस्थि रोग विभाग के चिकित्सकों ने सात मरीजों के छह घंटे के भीतर 13 जोड़ प्रतिस्थापन ऑपरेशन किए। अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के अनुसार, 28 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच ये ऑपरेशन किए गए।इनमें घुटने के 12 और कूल्हे का एक जोड़ बदला गया। अस्थि रोग विभाग की यूनिट-चार के प्रमुख डॉ. अनुराग धाकड़ ने दावा किया कि राजस्थान के किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने इसे देश के किसी…
कोलकाता, एक अक्टूबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को रेजीनगर मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से अपना वोट बर्बाद नहीं करने की अपील की और विश्वास जताया कि उपचुनाव में वे ‘‘भाजपा सरकार के साथ खड़े होंगे।’’ शुभेंदु ने जोरदार तरीके से विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा जीतती है, तो वे इस विधानसभा सीट को एक ‘मॉडल सीट’ बना देंगे। भाजपा उम्मीदवार सखाराव सरकार के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने विकास को अपने अभियान का मुख्य मुद्दा बनाने की कोशिश की।उन्होंने कई वादे किए, जिनमें पलायन की समस्या से निपटना, स्वास्थ्य…
भुवनेश्वर, एक अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जनवरी में भुवनेश्वर में हुए बम विस्फोट के मामले में दो लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। एनआईए ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इस बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी और एक इमारत क्षतिग्रस्त हुई थी।आरोपियों की पहचान सानू उर्फ रोहन रंजन राउत और अमिया रंजन मल्लिक के रूप में हुई है, जिन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामला एयरफील्ड थाना क्षेत्र के सुंदरपाड़ा इलाके के न्यू…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी डॉलर कम दर पर उपलब्ध कराने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी करने के मामले में 32-वर्षीय एक आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को तिलक मार्ग थाने में वसंत पंचाल की शिकायत पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के संपर्क में एक व्यक्ति आया था, जिसने अपना नाम ‘‘चिराग पटेल’’ बताया और अमेरिकी दूतावास तथा जेएलएल कंपनी…
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ की केंद्रीय जेल संख्या-दो के उच्च सुरक्षा वार्ड में बंद गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ ढिल्लू ने जेल अधिकारियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की एवं उन्हें धमकी दी। उन्होंने दीवारों तथा अन्य वस्तुओं से बार-बार अपना सिर पटककर खुद को घायल करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह घटना सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई। जेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों कैदियों ने उच्च सुरक्षा वार्ड के कथित तौर पर अंदर हंगामा किया, जेल कर्मचारियों को डराया-धमकाया और वार्ड अधिकारियों तथा जेल अधीक्षकों…
पटना, एक अक्टूबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार को बाढ़ की समस्या से मुक्त करने के लिए बृहस्पतिवार को व्यापक जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालने (ड्रेजिंग), सुरक्षात्मक दीवारों के निर्माण और जल ग्रिड विकसित करने पर जोर दिया। गडकरी ने पटना में आयोजित ‘बिहार इन्वेस्टर समिट 2026 : द इमर्जिंग इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया’ के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। गडकरी ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए नवोन्मेषी नीतियां अपनाने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सोचने की आवश्यकता है, ताकि…
Navratri 2026 begins on October 11 and brings nine nights dedicated to Goddess Durga and the different expressions of Shakti. According to Drik Panchang, Navratri begins on October 11, marking the start of Sharad Navratri, with Durga Ashtami and Maha Navami falling on October 19, and Vijayadashami on October 20, 2026.For spiritual seekers, however, Navratri can mean more than worship and celebration. Spiritual expert Bhavesh Bhimanathani recently explained on Instagram how the nine nights are a journey of working with the forces within you.Also Read Sadhguru on Navratri: A spiritual perspective on why the 9 days go beyond power, wealth,…
Pitru Paksha is a sacred period in the Hindu tradition dedicated to remembering and honouring ancestors. In 2026, the main Pitru Paksha period runs from September 27 to October 10, with Sarva Pitru Amavasya** marking the final and most significant day of the observance.For spiritual seekers, Pitru Paksha can offer more than a Hindu ritual. It can be a time to pause, remember the people who came before you, and reflect on the connection between family, memory, and gratitude.When is Pitru Paksha 2026?Pitru Paksha 2026 begins on September 27 and ends on October 10. The observance follows lunar tithis, so…
कोलकाता, एक अक्टूबर कल्याणी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर देबाशीष चटर्जी की अध्यक्षता वाली पश्चिम बंगाल सरकार की पाठ्यक्रम-सह-पाठ्यचर्या समिति ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। इनमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और योगदान पर पाठ शामिल करना तथा आठवीं कक्षा के इतिहास के पाठ्यक्रम से सिंगूर आंदोलन के संदर्भ हटाना शामिल है। चटर्जी ने बुधवार को एक बांग्ला टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि पाठ्यक्रम और कक्षा एक से 12वीं तक की पाठ्यपुस्तकों में संशोधन की प्रक्रिया के तहत इन सिफारिशों को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया है।समिति का गठन जुलाई में…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.