© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर इकबाल मिर्ची के सहयोगी को एक सिनेमाघर को कथित तौर पर ध्वस्त करने और उसके भूखंड को 15 करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईडी ने धन शोधन के एक मामले में इस संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अब्दुल कादिर अली मोहम्मद (75) को बुधवार को दक्षिण मुंबई की वी.पी. रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने हाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरगांव…
ANIअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर रूसी तेल की निरंतर खरीद के लिए दंड के रूप में भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा दिया।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता करने और इस वर्ष के अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के मद्देनजर रूस के दौरे पर हैं। डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत के अमेरिका से संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति…
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को तमिलनाडु सरकार से कहा कि वह हलफनामा के जरिये बताए कि सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के किसी भी मौजूदा या पूर्व मंत्री या विधायक के खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है जिसमें पहले अभियोजन की मंजूरी दी गई हो लेकिन बाद में आपराधिक मामले वापस ले लिए गए हों। न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने तमिलनाडु में मौजूदा मंत्रियों के खिलाफ लंबित मुकदमों को राज्य से बाहर स्थानांतरित करने के अनुरोध संबंधी जनहित याचिका पर राज्य सरकार से इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने को कहा। पीठ…
अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य ठिकानों में से एक जॉर्जिया राज्य स्थित फोर्ट स्टीवर्ट में बुधवार को सेना के एक सार्जेंट ने पांच सैनिकों को गोली मार दी और कुछ समय के लिए इस ठिकानें को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया किसंदिग्ध हमलावर सेना में ही सार्जेंट है। सेना ने कहा कि वह गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है। अब भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले पाये हैं, जिनमें सैनिकों की हालत, उनकी चोटों की गंभीरता, हमलावर का नाम और संभावित मकसद…
भारत से आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 25 प्रतिशत शुल्क का पहला चरण बृहस्पतिवार से लागू हो गया। पिछले सप्ताह, व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि भारत को 25 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद ट्रंप ने एक शासकीय आदेश जारी किया था जिसमें यह सूची थी कि अमेरिका दुनिया भर के विभिन्न देशों से आयात पर कितना शुल्क लगाएगा।इसे भी पढ़ें: डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 रोगियों के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल पर सिफारिशों को अद्यतन किया 25 प्रतिशत शुल्क का पहला चरण आज से प्रभावीट्रंप ने एक शासकीय आदेश में करीब 70 देशों…
After launching her restaurant, situated inside a quaint 90-year-old Indo-Portuguese bungalow, in Bandra, former VJ and reality TV judge, Malaika Arora, is all set to open another branch of Scarlett House in Mumbai’s Juhu. Malaika Arora shares a glimpse inside her new Juhu restaurant. Also Read | Step inside Maharani Radhikaraje Gaekwad’s Lukshmi Vilas Palace, the largest private residence in the world In an Instagram post shared on August 6, Malaika posted a video introducing the new outlet and said, “Bringing the Scarlett love from Bandra to Juhu. Welcome to our home, the Scarlet House Juhu.” Let’s take a sneak…
भारतीय आयातों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के कुछ ही घंटों बाद, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के साथ चल रहे तेल व्यापार को लेकर भारत को एक नई चेतावनी जारी की। उन्होंने संकेत दिया कि रूस से तेल की निरंतर खरीद को लेकर भारत पर जल्द ही और “द्वितीयक प्रतिबंध” लगाए जा सकते हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत, रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के ‘‘बहुत करीब’’ है और उसे 50 प्रतिशत शुल्क देना होगा। साथ ही ट्रंप ने संकेत दिया कि ‘‘अतिरिक्त प्रतिबंध…
प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शिवराजपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार को हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि एसटीएफ को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि झारखंड के धनबाद का निवासी ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशीष रंजन उर्फ ‘छोटू सिंह’ अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयागराज जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की प्रयागराज इकाई की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए शिवराजपुर चौराहे…
डॉलर में उतार-चढ़ाव और भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दर को स्थिर रखने के फैसले से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 16 पैसे की मजबूती के साथ 87.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, नकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और भारत पर अमेरिकी शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं ने स्थानीय मुद्रा के लाभ को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.72 पर खुला। दिन में 87.63 से 87.80 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर बुधवार को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने ने इस शुल्क के लागू होने से चंद घंटे पहले अतिरिक्त शुल्क लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इस आदेश के बाद कुछ छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर, भारतीय वस्तुओं पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.