© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
जशपुर, दो अक्टूबर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 440 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद कर इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 2,20,31,500 रुपये है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।उन्होंने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए ओडिशा की सीमा से लगे लावाकेरा पुलिस जांच बिंदु पर विशेष मादक पदार्थ रोधी दल को तैनात किया गया है जो संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच कर…
मुंबई में हवाई यात्रियों के लिए आने वाले समय में सफर का तरीका बदलने वाला है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल 1 अक्टूबर के अंत तक बंद होने जा रहा है। इसके बाद यहां से चलने वाली उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से मुंबई के टर्मिनल 2 और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेजा जाएगा। इस बदलाव का सीधा असर मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों पर पड़ने वाला है।मौजूद जानकारी के अनुसार, टर्मिनल 1 के उत्तरी हिस्से को गिराने का काम 15 जनवरी 2027 से शुरू किया जाना है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने इसके लिए पहले…
देहरादून, दो अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रभारी राम माधव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में 60 सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखें। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होना है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे माधव ने पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक में कहा, “हमें चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं बल्कि सबसे बड़े बहुमत यानि 60 से ज्यादा सीट जीतने के लिए काम करना है।” माधव ने कहा…
मुंबई, दो अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शुक्रवार को यहां शिवाजी पार्क में हजारों लोग शामिल हुए। संगठन के नेता अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि अगर कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो जंतर-मंतर पर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा।कॉजपा नेता अजिंक्य शिंदे ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की…
डीजल की बढ़ती कीमतों और दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच जी7 देशों ने बड़ा कदम उठाया है। समूह ने अपने आपात तेल भंडार से 100 मिलियन बैरल तेल और ईंधन बाजार में जारी करने पर सहमति जताई है। यह पूरी प्रक्रिया 4 महीने में होगी और शुरुआती 20 दिनों में डीजल की बड़ी मात्रा बाजार में पहुंचाने की तैयारी है।मौजूद जानकारी के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया का तालमेल अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी करेगी। जी7 देशों और उनके सहयोगी देशों से उम्मीद है कि वे तुरंत अपने भंडार से तेल उपलब्ध कराना शुरू करेंगे। इस कदम…
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल और छात्र संगठन सड़कों पर उतरे लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर मंतर पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों में आम आदमी पार्टी (आप) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) तथा अन्य छात्र संगठनों के सदस्य शामिल हैं।प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर…
काकामिगाहारा, दो अक्टूबर एशियाई खेलों के फाइनल में चीन की टीम के लगातार हमले करने के बीच भारत की महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन का अपनी खिलाड़ियों के लिए एक सरल संदेश था, अच्छी तरह रक्षण करो, अनुशासन बनाए रखो और लगातार दौड़ते रहो। खिलाड़ी कितनी भी थकी हुई हों या विपक्षी टीम कितनी भी आक्रामकता से दबाव बनाए, उन्हें आगे बढ़ते रहना था। भारतीयों ने उनके निर्देशों का अक्षरशः पालन किया और एक अनुशासित रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता, साथ…
मदुरंतकम (तमिलनाडु), दो अक्टूबर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के बीच शुक्रवार को ट्रैक्टर चलाया। विजय आधिकारिक कार्यक्रमों में अक्सर वाहन चलाते हैं। विजय का काफिला जब यहां के पास एक गांव से गुजर रहा था, तो सड़क किनारे एक किसान को खेत में ट्रैक्टर चलाते देखकर रुक गया।सफेद कमीज और धोती पहने मुख्यमंत्री अपने वाहन से उतरे और सीधे खेत में गए तथा ट्रैक्टर चला रहे किसान से बातचीत की। किसान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ ही देर बाद…
मुंबई, दो अक्टूबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को शुक्रवार को अपनी पार्टी का समर्थन देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। सपकाल ने गांधी जयंती पर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद के साथ यहां ऐतिहासिक मणि भवन का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि चुनावी व्यवस्था से समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोग जब तक पद नहीं छोड़ देते, तब तक आंदोलन जारी…
New Delhi: Robotics is set to expand beyond surgical procedures and become an increasingly important tool across different medical specialities, including diagnostics, treatment and therapy, Union Minister of State for Science and Technology Jitendra Singh said on Friday.Addressing the inaugural session of the International Conference of the Society of Robotic Surgery, Singh said robotics, along with AI and nanoscience, would create a larger ecosystem for precision health delivery and precision medicine.He said robotics should not be viewed as a technology limited to surgery and would increasingly find applications across different branches of medicine.”It’s a tool. It will happen everywhere,” Singh…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.