© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
यूक्रेन के नए ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने अपने हमलों से यूक्रेन के एक भी बिजली संयंत्र को नहीं बख्शा है और हवाई बमबारी में हालिया वृद्धि के कारण कई वर्षों की सबसे भीषण ठंड के बीच हजारों लोगों को बिजली से वंचित होना पड़ा है। डेनिस श्मिहाल ने कहा कि रूस ने पिछले वर्ष यूक्रेन की ऊर्जा अवसंरचना पर 612 हमले किए तथा हाल के महीनों में ये हमले और भी तेज हो गए जब रात का तापमान शून्य से 18 डिग्री नीचे तक जा रहा है। श्मिहाल ने यूक्रेन की संसद ‘वेरखोव्ना राडा’ में…
लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के लिए भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चोटिल ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया। वाशिंगटन 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होने वाली सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए टीम में शामिल किया गया है क्योंकि तिलक वर्मा कमर की मांसपेशियों में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) के कारण बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑलराउंडर (वाशिंगटन) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टी20…
भारतीय महिला टीम की मिडफील्डर मनीषा कल्याण ने पेरू के क्लब एलियांजा लीमा से करार किया है। मनीषा को 2020-21 में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ और 2022-23 में ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पहले यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बनकर इतिहास रचा था। इस मील के पत्थर ने उनके अंतरराष्ट्रीय प्रोफाइल में इजाफा किया। लीमा में स्थित पेरू के क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘एलियांजा लीमा महिला टीम मनीषा कल्याण के करार करने की घोषणा करती है जो एक भारतीय मिडफील्डर हैं और टीम को मजबूत करेंगी।…
विभिन्न कारोबार से जुड़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मामूली बढ़कर 18,645 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि खुदरा कारोबार में कमजोर रुख ने अन्य क्षेत्रों में हुए लाभ को बेअसर कर दिया। कंपनी के अनुसार, जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाये जाने के कारण खुदरा कारोबार में धीमी वृद्धि देखने को मिली। हालांकि इसके ऊर्जा और डिजिटल इकाइयों का प्रदर्शन अच्छा रहा। मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में इसका शुद्ध लाभ 18,645 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक वर्ष पहले यह…
विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू विमानन कंपनी, इंडिगो ने तीन से पांच दिसंबर के बीच उड़ान रद्द होने से प्रभावित सभी यात्रियों के पैसे वापस कर दिए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ‘‘डीजीसीए तीन से पांच दिसंबर के बीच परिचालन रुकावटों से प्रभावित यात्रियों को वापस की जाने वाली राशि और मुआवजे के संबंध में घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।’’ नियामक ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडिगो ने बताया कि तीन दिसंबर से पांच दिसंबर के दौरान इंडिगो उड़ानों के रद्द होने के प्रभावित यात्रियों को पैसे वापस…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और 27 देशों के समूह यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अब तक हस्ताक्षरित सभी समझौतों में सबसे महत्वपूर्ण होगा। इस समझौते के लिए बातचीत अब अंतिम चरण में है। इस समझौते पर वार्ता संपन्न होने की घोषणा 27 जनवरी को होने की संभावना है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। गोयल…
ChatGPT-maker OpenAI has announced an investment in Merge Labs, a brain-computer interface (BCI) startup which was founded by OpenAI CEO Sam Altman. Rival to Elon Musk’s Neuralink, the mission of Merge Labs is to develop safe and scaleable brain-computer interfaces. “We are excited to support and collaborate with Merge Labs as they turn an ambitious idea into reality and ultimately products that are useful for people,” said the company.OpenAI revealed that funding made by the company will support Merge Labs’ mission of creating safe, scalable brain-computer interfaces that could one day allow humans to interact with artificial intelligence directly through…
New Delhi: The World Bank has approved financing for a program to improve the quality of life and life expectancy in West Bengal through wider, more equitable access to quality healthcare.The West Bengal Health System Reform Program Operation, with a USD 286 million loan, will support the delivery of personalised healthcare services across the state for people aged 30 and above through digital tracking of non-communicable diseases (NCDs) such as hypertension and diabetes. It will also bring a patient-centric care approach to the state’s health systems, improve health outcome measurement, and enhance healthcare facilities’ resilience to extreme weather events. The…
बाहुबली’ स्टार प्रभास के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को मेकर्स ने एक आधिकारिक घोषणा में बताया कि प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने शुक्रवार को यह घोषणा की, जिसमें बताया गया कि यह एक्शन ड्रामा अगले साल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।एनिमल फ़ेम फ़िल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, इस फ़िल्म ने अपनी पहली लुक इमेज सामने आने के बाद से ही फ़ैंस के बीच काफ़ी चर्चा बटोरी है। प्रभास की फ़िल्म बड़े पर्दे पर कब रिलीज़ होगी,…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार वर्ष में किया गया संशोधन बदलते उपभोग रुझानों एवं आर्थिक संरचना को बेहतर ढंग से दर्शाएगा और अधिक सटीक मौद्रिक नीति एवं आर्थिक वृद्धि को समर्थन देगा। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सीपीआई, जीडीपी और आईआईपी के लिए आधार वर्ष में संशोधन की घोषणा की है। इस फैसले का स्वागत करते हुए मल्होत्रा ने कहा कि सीपीआई, जीडीपी और आईआईपी जैसे व्यापक आर्थिक संकेतक आरबीआई की नीति-निर्माण प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.