© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा ने पिछले साल एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। कपल इस समय अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में कपल ने अपने फैंस के साथ एक इमोशनल पल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जब उन्होंने अपनी बेटी के नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम पार्वती पॉल राव रखा है और इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों माता-पिता प्यार से अपनी न्यूबॉर्न बच्ची के छोटे-छोटे हाथ पकड़े हुए हैं।राजकुमार…
ताइवान के विदेश मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर आरओसी ताइवान ने खुले तौर पर भारत का धन्यवाद किया है और सिर्फ धन्यवाद ही नहीं बल्कि यह संदेश दिया है कि भारत और ताइवान अब एक लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। ताइवान ने साफ शब्दों में कहा कि भारत ने ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियों पर आवाज उठाई और ताइवान ने भारत के सामने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया किया। दरअसल ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा भारत हमारा लाइक माइंडेड पार्टनर है। भारत ने पीआरसी चीन की सैन एक्सरसाइज पर आवाज उठाई। भारत और ताइवान के ट्रेड…
बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नरैनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के जंगल से शनिवार को 45 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव में धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। सीओ ने बताया…
झारखंड की राजधानी रांची में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात पिस्का मोड़ के पास हुई, जब जमीन के सौदे में 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा शुरू हो गयी। रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने बताया, ‘‘दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें एक समूह के दो भाई आकाश सिंह और विकास सिंह तथा दूसरे समूह का एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए।’’ उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर कस्बे में करीब 61.2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया और इस मामले में पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने अलसू चौक पर एक जांच चौकी स्थापित की थी। उसने बताया कि जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला। पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार दो लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी पहचान मोगा निवासी कुलदीप सिंह तथा लुधियाना निवासी रामपाल के रूप में हुई है। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का सबसे बड़ा ‘उपभोक्ता बाजार’ उत्तर प्रदेश है। चिकित्सा प्रौद्योगिकी एवं स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश, नवाचार और वैश्विक सहयोग के लिए यहां आयोजित तीन दिवसीय‘यूपी हेल्थ टेक कॉन्क्लेव’ की शुरुआत करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह सम्मेलन इसलिए महत्वपूर्ण है कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार उत्तर प्रदेश है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और उसके साथ ही अगल-बगल के राज्य तथा पड़ोसी देश नेपाल की भी स्वास्थ्य सुविधाओं का भार इस प्रदेश पर पड़ता…
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक हादसा गौरीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के बनी बाबूगंज सगरा के पास हुआ, जहां घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गौरीगंज के अन्नी बैजल निवासी कार सवार दीपक सिंह (45)व कौशांबी निवासी ऋतुराज यादव (35) की मौके पर ही मौत हो…
कन्नूर जिले में इरिट्टी के एदक्कनम क्षेत्र में ‘एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा’ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है और कौवों में इसका संक्रमण होने का पता चला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अब तक घरेलू पक्षियों में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है और इस स्तर पर पक्षियों को मारने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि एच5एन1 बीमारी की सूचना के मद्देनजर जिलाधिकारी अरुण के. विजयन ने क्षेत्र के लिए अलर्ट जारी किया और प्राधिकारियों को इलाके में एहतियातन कदम उठाने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रोग की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा हमेशा दूरी की रही है। दूरी दिलों की, दूरी स्थानों की। दशकों तक यहां के लोगों को ये महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इसका असर केवल अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा बल्कि भरोसे पर भी पड़ा। इस भावना को बदलने का काम भाजपा ने किया। डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता बनाया। रोडवेज, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज के माध्यम से असम को जोड़ने का काम एक साथ शुरू हुआ। लेकिन कांग्रेस…
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अभिनेता के बेवफा होने के संकेत दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘हीरो नंबर 1’ स्टार कथित तौर पर एक नई अभिनेत्री के साथ संबंध में हैं और यहां तक कि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वही अभिनेत्री उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अगर मुझे इसकी पुष्टि हो गई, तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। सुनीता ने 2025 को अपने लिए एक बुरा साल बताया। उन्होंने कहा साल 2025 मेरे लिए एक आपदा जैसा था। मेरा पारिवारिक…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.