© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में दो अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थों के तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम पुलिस ने मागम और हार्डपंजू क्षेत्रों में अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में अवैध पदार्थ बरामद हुए। उन्होंने बताया कि मागम में पुलिस की एक टीम ने बटपोरा क्रॉसिंग पर नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के पास एक थैला था और पुलिस को देखते ही…
तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान रेत का ढेर और एक दीवार के ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, जेगथाला टाउन पंचायत क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर में निर्माण कार्य के लिए जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ और रेत का ढेर मजदूरों पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों को सूचना दी। राहत एवं बचाव दल ने तीनों मजदूरों को रेत के ढेर से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को असम के नगांव जिले में 6,957 करोड़ रुपये की काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में गुवाहाटी से यहां पहुंचे मोदी ने काजीरंगा परियोजना के भूमि पूजन में हिस्सा लिया। एक अधिकारी ने कहा कि यह कॉरिडोर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य के निकट वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया जाएगा, जबकि…
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें इजराइल, रूस और पूरी दुनिया की नजरें टिक गई हैं। और इसी बीच एक ऐसा बड़ा घटनाक्रम सामने आया जिसने इस पूरे संकट को नया मोड़ दे दिया। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया। पुतिन ने पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन ने तन्याहू से फोन पर बातचीत की। इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति को कॉल किया। यह सिर्फ दो फोन कॉल नहीं बल्कि मिडिल ईस्ट की राजनीति में…
प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर सुबह आठ बजे तक 1.3 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रात 12 बजे से ही स्नान करने के लिए लोगों का गंगा और संगम क्षेत्र में आना जारी है। इससे पूर्व, मकर संक्रांति के अवसर पर 1.03 करोड़ जबकि एकादशी पर लगभग 85 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया था। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं को सही रास्ता दिखाने के लिए मेला प्रशासन ने खंभों पर ‘रिफ्लेक्टिव…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए नव उत्साह और नव उमंग के संचार की कामना की है। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दान, व्रत और त्याग की प्रेरणा देने वाले आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।’’ उन्होंने मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए आए ‘‘अखाड़ों, धर्माचार्यों, संतों, साधकों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन’’ करते हुए कहा, ‘‘मोक्षदायिनी मां गंगा और सूर्यदेव की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, जीवन में नव ऊर्जा, नव उत्साह…
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा ने पिछले साल एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। कपल इस समय अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में कपल ने अपने फैंस के साथ एक इमोशनल पल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जब उन्होंने अपनी बेटी के नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम पार्वती पॉल राव रखा है और इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों माता-पिता प्यार से अपनी न्यूबॉर्न बच्ची के छोटे-छोटे हाथ पकड़े हुए हैं।राजकुमार…
ताइवान के विदेश मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर आरओसी ताइवान ने खुले तौर पर भारत का धन्यवाद किया है और सिर्फ धन्यवाद ही नहीं बल्कि यह संदेश दिया है कि भारत और ताइवान अब एक लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। ताइवान ने साफ शब्दों में कहा कि भारत ने ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियों पर आवाज उठाई और ताइवान ने भारत के सामने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया किया। दरअसल ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा भारत हमारा लाइक माइंडेड पार्टनर है। भारत ने पीआरसी चीन की सैन एक्सरसाइज पर आवाज उठाई। भारत और ताइवान के ट्रेड…
बांदा जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नरैनी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के जंगल से शनिवार को 45 साल के व्यक्ति का शव बरामद किया जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव में धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। सीओ ने बताया…
झारखंड की राजधानी रांची में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात पिस्का मोड़ के पास हुई, जब जमीन के सौदे में 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा शुरू हो गयी। रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने बताया, ‘‘दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें एक समूह के दो भाई आकाश सिंह और विकास सिंह तथा दूसरे समूह का एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए।’’ उन्होंने…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.