© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर देश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लेख पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे चुनावी हथकंडा करार दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में महिलाओं का समर्थन हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर “यू-टर्न” लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने खुद को लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के एकमात्र…
फारस की खाड़ी में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बोत्सवाना के ध्वज वाले एक एलएनजी (LNG) टैंकर ‘निडी’ को शुक्रवार तड़के अचानक अपना रास्ता बदलकर वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब टैंकर ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा निर्धारित रूट से बाहर निकलने का प्रयास किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर ईरान के अटूट नियंत्रण की पुष्टि करती है।इसे भी पढ़ें: Kerala में ‘त्रिध्रुवीय’ राजनीति का अंत: Rajiv Chandrasekhar का दावा- 2026 चुनाव के बाद राज्य में…
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेमम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने राज्य की भविष्य की राजनीति को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यह चुनाव केरल के इतिहास में “तीन राजनीतिक मोर्चों” के बीच आखिरी मुकाबला साबित होने वाला है।इसे भी पढ़ें: Asian Wrestling Championship: मीनाक्षी की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, गोल्ड पर नज़रें, हंसिका-नेहा ने जीता कांस्य नेमम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर ने यहां पत्रकारों से कहा कि चुनाव के बाद…
मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति पवार के नेतृत्व में भारत ने बृहस्पतिवार को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी। मीनाक्षी (48 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) के अलावा प्रिया घंघास (60 किग्रा) और ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग कप’ की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने भी फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। भारत को सबसे बड़ा झटका 57 किग्रा वर्ग में लगा, जहां मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मीन लंबोरिया को थाईलैंड की दो बार की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पुनरावी रूएनरोस (पूर्व नाम जुतामास जितपोंग) से…
पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम ने जिस तरह से अभी तक प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए उसके पिछले मैच में अंक बांटने से वह खुश नहीं होगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स में यह दिखा दिया है कि एक…
जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए, अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि उस “शर्मनाक” यौन अपराधी के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं था और ऑनलाइन लगाए जा रहे आरोप “पूरी तरह से झूठे” हैं। इन आरोपों को “बेबुनियाद और आधारहीन” बताते हुए, उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने और उनके वकीलों ने इन “झूठों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है”।व्हाइट हाउस से कैमरे पर दिए गए एक दुर्लभ बयान में, फर्स्ट लेडी ने कहा कि जो लोग उन्हें एपस्टीन से जोड़ रहे हैं, उनमें “नैतिक मूल्यों, विनम्रता और सम्मान…
भारतीय सेलिब्रेटी शेफ संजीव कपूर आज यानी की 10 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर भारतीय घर में उनका नाम चर्चा में रहता है। पद्मश्री से सम्मानित संजीव कपूर सिर्फ एक शेफ नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन भी हैं। वह 9 देशों में विभिन्न ब्रांडों के तहत अपने 65 रेस्तरां चला रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शेफ संजीव कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…जन्म और परिवारपंजाब में 10 अप्रैल 1964 को संजीव कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता बैंकर और मां एक गृहिणी थीं। 1980 के…
हंसिका लांबा और नेहा ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को भारत के लिए महिला वर्ग में क्रमशः 55 किग्रा और 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीते, जबकि दो बार की राष्ट्रीय चैंपियन मीनाक्षी गोयत ने दक्षिण कोरिया की सियोयंग पार्क को हराकर 53 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। हंसिका ने महिला 55 किग्रा कांस्य पदक मुकाबले में किर्गिस्तान की अरूके कादिरबेक किजी के खिलाफ पहले राउंड में सतर्क खेल दिखाया। दूसरे राउंड के पहले ही मिनट में पैर पर आक्रमण के जरिए उन्होंने अंक हासिल किया और अंततः 6-1 से जीत दर्ज की। नेहा ने…
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को ताइवान के विपक्ष की नेता चेंग ली-वुन से बीजिंग में मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगले महीने चीन की प्रस्तावित यात्रा से पहले हुई है। चेंग पिछले एक दशक में पहली कुओमिनतांग (केएमटी) अध्यक्ष हैं, जो अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए एक सप्ताह की चीन यात्रा पर हैं। उनकी शी चिनफिंग के साथ इस बैठक पर दुनियाभर की नजरें हैं क्योंकि 2012 में सत्ता संभालने के बाद से चीनी नेता ताइवान के पुनर्एकीकरण के प्रयासों को तेज कर रहे हैं और ‘‘वन चाइना’’ नीति…
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि ईरान युद्ध विश्व अर्थव्यवस्था के परिदृश्य को प्रभावित कर रहा है और इससे आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी होगी। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने कहा कि मुद्राकोष अगले सप्ताह विश्व अर्थव्यवस्था के लिए अपने अनुमान को कम करेगा। उन्होंने अगले सप्ताह होने वाली आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठकों से पहले अपने संबोधन में कहा, ‘‘अगर यह झटका न लगा होता, तो हम वैश्विक वृद्धि के पूर्वानुमान को बढ़ा रहे होते। लेकिन अब हम… वृद्धि के अनुमान में कमी करने जा रहे हैं।’’ पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनिया…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.