© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
विराट कोहली आईपीएल 2026 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। स्टार बल्लेबाज भले ही 2 साल पहले ही टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया था लेकिन उनका प्रदर्शन बता रहा कि भले ही उन्होंने टी20 से संन्यास ले लिया हो लेकिन अब भी वह टी20 के किंग हैं। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे युवा तमाम धुरंधरों के बीच भी विराट कोहली आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे बड़े रन स्कोरर हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ बुधवार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। अब तक…
भारतीय सिनेमा के ‘चॉकलेट बॉय’ से ‘सुपरस्टार’ तक का सफर तय करने वाले रणबीर कपूर ने अब वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमा ली है। प्रतिष्ठित TIME मैग्जीन ने रणबीर कपूर को साल 2026 के ‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ (TIME 100) की सूची में शामिल किया है। यह सम्मान न केवल उनकी अभिनय क्षमता, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और सिनेमा पर उनके गहरे प्रभाव को दर्शाता है। ‘रामायण’ के टीज़र के लिए खूब तारीफ़ बटोरने के बाद, TIME के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में उनका नाम आना सोने पर सुहागा जैसा है।इसे भी पढ़ें: बदल गई Kartik…
लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक आतंकवादी आमिर हमज़ा को लाहौर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी और फ़िलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावरों ने लाहौर में एक न्यूज़ चैनल के दफ़्तर के बाहर हमज़ा पर गोलियाँ चलाईं। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। आमिर हमज़ा ने आतंकवादी हाफ़िज़ सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की थी। उनका नाम कई आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा है, जिनमें भारत में हुए…
New Delhi: Max Healthcare Institute Ltd is stepping up capacity expansion to cater to demands of “aspirational India” while also boosting medical tourism, targeting to have a total of 10,000 beds over the next 3-4 years , according to its Chairman and Managing Director Abhay Soi.The company, which had last year announced investment of Rs 6,000 crore by 2028 to add 3,700 beds across key locations in India, has opened a newly built 400-bed tower at its Max Smart Speciality Hospital, Saket in the Capital. “This is a state-of-the-art facility, with new generation beds for aspirational India, and these will…
लम्बे संघर्ष और राजनैतिक उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय जनता पार्टी को बिहार में पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने का अवसर मिल गया है। यह अवसर राजग गठबंधन के माध्यम से आया है। अभी तक बिहार में भाजपा जद (यू) के साथ छोटे भाई की भूमिका मे थी अब बड़े भाई की भूमिका में आ गई है। जब बिहार से विधायक नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तभी से बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की रणनीति पर काम चल रहा था। बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना मन बनाया और राज्यसभा जाने के लिए तैयार हो गए। नीतीश…
बॉलीवुड के ‘शहजादा’ कार्तिक आर्यन अब उन चुनिंदा सितारों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्हें अपने नाम, चेहरे और आवाज के इस्तेमाल पर कानूनी सुरक्षा प्राप्त है। ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और करण जौहर के बाद, बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कार्तिक आर्यन के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (व्यक्तित्व अधिकारों) की सुरक्षा का आदेश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कार्तिक की तस्वीरों और इमेज का बिना अनुमति के व्यावसायिक (Commercial) इस्तेमाल करना अब अपराध माना जाएगा। ‘बार एंड बेंच’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस शर्मिला देशमुख ने कहा कि वह कार्तिक आर्यन के पक्ष में आदेश…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में विधेयक की प्रति जलाकर और काला झंडा फहराकर अपना विरोध और तेज कर दिया और राज्यव्यापी आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की। सरकार गुरुवार से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें भारत की चुनावी संरचना और प्रतिनिधित्व प्रणाली को नया रूप देने वाले तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश किए जाने के कारण हंगामेदार माहौल रहने की आशंका है। इसे भी पढ़ें: ‘द्रविड़ भूमि में फैलेगी आग’, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने परिसीमन बिल की कॉपी जलाई | VIDEOकाले वस्त्र पहने स्टालिन ने संविधान…
भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से कोयला मंत्रालय शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को वाणिज्यिक कोयला खदानों की 15वीं नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ करने जा रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत: ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई में एक महत्वपूर्ण हितधारक परामर्श बैठक के साथ होगी। मुंबई में होने वाली यह परामर्श बैठक उद्योग जगत की कंपनियों, निवेशकों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगी जहां नीलामी की प्रक्रियाओं, खनन सुधारों एवं वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक ढांचे में मौजूद अवसरों पर चर्चा की जाएगी।इसे…
Parliament Special Session Live Updates: नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उच्च सदन की बैठक शुरू होने के बाद सभापति सी पी राधाकृष्णन ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। नितिन नवीन ने हिंदी में शपथ ली। सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। नवीन उच्च सदन में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने उन्हें और शपथ लेने वाले अन्य सदस्यों को बधाई दी। शपथ लेने वाले अन्य सदस्यों में…
असदुद्दीन ओवैसी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यान्वयन से जुड़े प्रस्तावित संवैधानिक संशोधनों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इससे भारत की संघीय संरचना कमजोर हो सकती है। लोकसभा के विशेष सत्र में बोलते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि ये विधेयक देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर देंगे। मैं इन विधेयकों के प्रस्तुत किए जाने का कड़ा विरोध करता हूं। उन्होंने साहिर लुधियानवी का एक शेर भी उद्धृत किया, जिसमें उन्होंने कहा, “एक शहंशाह ने बनवा कर हसीन ताजमहल, हम गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मजाक।” इसे भी पढ़ें: ‘Harivansh 3.0’ पर विपक्ष…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.