© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
Author: Siddhbhoomi Team
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
(फोटो के साथ) मनीला, 16 नवंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए फिलीपीन पहुंचे, जिनका उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशियाई और पूर्वी एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करना है। मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं।विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। यहां फिलीपींस की उनकी तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत हुई, जिसके दौरान वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। हवाई अड्डे पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री 17 नवंबर को दोनों क्षेत्रीय शिखर सम्मेलनों में भाग लेंगे और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। साथ ही, उनके वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले, वहां रहने…
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए और ऐतिहासिक आयाम गढ़ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही जिस रफ्तार से कमाई की है, उसने ट्रेड पंडितों से लेकर फिल्म मेकर्स तक को हैरान कर दिया है। मात्र 8 दिनों के भीतर दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, इस महाकाव्य ने एक और अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ‘रामायण’ ने रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर विदेशी (ओवरसीज) बॉक्स ऑफिस पर 50…
अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरविंद कृष्ण ने कहा है कि कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल से अगले दशक में 10-20 प्रतिशत नौकरियां खत्म हो सकती हैं और इसका सबसे अधिक असर बीपीओ (कारोबार प्रक्रिया प्रबंधन) क्षेत्र पर पड़ने की आशंका है। कृष्ण ने कहा कि एआई से रोजगार पर असर धीरे-धीरे सामने आएगा और सरकारों तथा कंपनियों को कर्मचारियों को कामकाज के बदलते स्वरूप के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि आईबीएम में लिखे जा रहे लगभग आधे सॉफ्टवेयर कोड का निर्माण पहले ही एआई की…
कुछ ही दिनों में वेडिंग सीजन शुरु हो जाएगा। अगर आप भी इस साल दुल्हन बनने जा रहे हैं, तो प्री-ब्राइडल स्किनकेयर के साथ डाइट में बदलाव शुरु कर दें। हर दुल्हन का सपना होता है कि वह शादी वाले दिन खूबसूरत नजर आए। इसके लिए आपको अपने डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को जरुर शामिल करें।जिससे चेहरा पर निखार आए। ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरुरी होता है कि शरीर अंदर से डिटॉक्स हो और हेल्दी होना भी जरुरी है वरना आपकी स्किन चमक खोने लगेगी।इस लेख में हम आपको स्किन-ग्लोइंग जूस के बारे में बताने जा रहे…
Does this mean giving up festive sweets?“Not at all,” said Dr Lad. Enjoying kaju katli, laddoos, jalebi, or gulab jamun during Diwali doesn’t mean you have to worry about your teeth. What matters is how often you eat them. Try to enjoy sweets with meals rather than snacking throughout the day. Sticky sweets can stay on your teeth longer, while sugary drinks increase sugar exposure. Drink water after eating and, most importantly, brush your teeth before bed, even after late-night celebrations. You can enjoy festive treats while still taking good care of your oral health.What should your night-time routine look…
दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के टिकट बेचने के नाम पर एक महिला के साथ कथित तौर पर ठगी करने और उसका मोबाइल फोन हैक करने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने बताया कि महिला रविवार को व्यापार मेले गई थी और भारत मंडपम की द्वार संख्या चार के बाहर ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीदने की कोशिश कर रही थी तभी आरोपी मोहम्मद फैसल (38) उसके पास आया और उसे 400…
भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या को बिहार के सीतामढ़ी होते हुए नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली एक साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी है। इसकी शुरुआत 23 नवंबर को होने की उम्मीद है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस ट्रेन की शुरुआत नेपाल के प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा के दौरान होगी। मार्च में पदभार संभालने के बाद, यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी। यह मार्ग अयोध्या जिसे भगवान राम की जन्मस्थली माना जाता है को सीतामढ़ी और जनकपुर धाम…
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली मारने के मुख्य आरोपी रतन शेख की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर सोमवार को भी राजनीतिक बयानबाजी जारी रही। विपक्षी दलों ने इस घटना पर सवाल उठाए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। इस बीच, बीरभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भुंडेश ने सोमवार को फिर कहा कि पुलिस ने आरोपी पर गोली केवल आत्मरक्षा में चलाई थी।उन्होंने यह भी बताया कि शेख के दो साथियों रमेश लोहार और नूर हुसैन शेख को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस…
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक और झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गाजियाबाद की एक अदालत ने उन्हें 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वे 26 नवंबर तक हिरासत में रहेंगे, जिस दिन इस मामले की अगली सुनवाई होनी है। अदालत के आदेश के बाद आजम खान को अदालत परिसर से डासना जेल ले जाया गया। गौरतलब है कि ED, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को मिले चंदे और रामपुर में ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’ के विकास के लिए इसके फंड के इस्तेमाल…
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.