आज यानी 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और यह यात्रा 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। ऐसे में अमरनाथ यात्रा शुरु हो चुकी है और श्रद्धालुओं को पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं।
श्रद्धालुओं इस दौरान काफी उत्साह में है और लोग भोले शंकर के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। अगर आप भी इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरुरी हो जाता है कि आप अपने साथ क्या सामान ले जाएं और क्या नहीं। आइए आपको बताते हैं आप क्या लेकर जाएं और क्या नहीं?
अमरनाथ यात्रा पर अपने साथ क्या लें जाए?
ये जरुरी सामान रखें
– गर्म कपड़े साथ लेकर जाएं।
– छाता अपने पास रखें।
– अपने साथ रेनकोट ले जा सकते हैं।
– वाटरप्रूफ जूते रख लें।
– मौसम के हिसाब से ही कपड़े बैग में पैक करें, पहाड़ों पर ठंड होती है और अचानक से मौसम बदल जाता है, तो ऐसे में गर्म कपड़े रखें।
दवाइयां जरुर रखें
– अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने साथ जरुरी दवाइयां जरुर ले जाएं।
– बुखार से लेकर सिरदर्द और उल्टी की दवाइयां जरुर रखें।
– इसके साथ ही बैंडेज रख सकते हैं और आप चाहें तो एक फर्स्ट एड किट बना लें।
इन चीजों को भी रखें
– अपने साथ सनस्क्रीन रखें, ताकि यात्रा के दौरान तेज धूप और ठंडी हवाओं से चेहरे को बचाया जा सके।
– अपने साथ धूप का चश्मा लगा सकते हैं।
– आप हेड-लैंप या टॉर्च जरुर रखें।
– ट्रेकिंग स्टिक साथ रख सकते हैं।
– इसके अलावा, वाटरप्रफू कवर रखें।
– मोबाइल कवर रख लें।
जरुरी दस्तावेज
– इसके साथ ही आप यात्रा परमिट रखें।
– जरुरी डॉक्यूमेंट रखें कि जो कि लिस्ट में है।
– अपने साथ अपनी आईडी, यात्रा से दस्तावेज अपने साथ रखे कि क्योंकि इनकी जगह-जगह पर चेकिंग की जाती है।
