घुमक्कड मनुष्य प्रजाति आज के समय में बैग पैक करके कहीं न कहीं चली जाती है। अगर आप भी अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे है, तो यह लेख आपके लिए है। अब आप शिमला-मनाली का फितूर छोड़ें! पूर्वोत्तर भारत के घने जंगलों और झरनों का मजा लें। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत की शांत झीलों और चाय के बागानों का आनंद लें।
इस बीच, भारतीय रेलवे ने दो शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इन पैकेज को बुक करके आप ट्रिप का आनंद लें। IRCTC के इन टूर पैकेज में आपको रुकने, खाने-पीने, घूमने और ट्रैवल इंश्योरेंस का पूरा खर्च पहले से शामिल है। आइए आपको इन टूर पैकेज के बारे में बताते हैं।
असम और मेघालय टूर
यदि आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, गिरते झरने और जंगल सफारी का रोमांचक सफर देखना है, तो आप यह 6 से 7 दिन का यह पैकेज आपको जरुर पसंद आएगा।
पैकेज का नाम: असम एंड मेघालय टूर
बुकिंग कोड: WBA106
प्रति व्यक्ति खर्च: ₹54,900
ट्रिप में क्या-क्या होगा खास?
इस पैकेज में आपको असम के गुवाहाटी और काजीरंगा नेशनल पार्क के साथ ही मेघालय की हसीन वादियों (शिलॉग, चेरापूंजी और मावलिननांग) का लुत्फ उठाएंगे। वहीं, आपको चेरापूंजी और शिलांग में नोहकालीकाई वॉटरफॉल और एलिफेंट फॉल्स घूमाया जाएगा। एशिया का सबसे साफ-सुथरे गांव ‘मावलिननांग’ जाने और वहां मौजूद पेड़ों की जड़ों से बने अद्भुत पुल को देखने का मौका भी मिलेगा। इस पैकेज में प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के साथ ही आपकी यह यात्रा पूरी की जाएगी।
केरल हाउसबोट स्टे पैकेज
केरल को ‘God’s Own Country’ के नाम से जाना जाता है। यहां की अद्भुत शांति और हरियाली सबके मन को भाती है। IRCTC का यह पैकेज 7 रात और 6 दिन का है।
टूर का नाम: मेसमराइजिंग केरल विद हाउसबोट स्टे
बुकिंग कोड: WBA040C
प्रति व्यक्ति खर्च: ₹66,700
ट्रिप में क्या-क्या होगा खास?
इस टूर पैकेज में आपको कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और तिरुवनंतपुरम की हसीन वादियो का नजारा देखने को मिलेगा। मुन्नार के धुंध भरे चाय के बागान और थेक्कडी के पेरियार नेशनल पार्क में मसालों के बगीचे व वन्यजीवन आपको मंत्रमुग्ध कर ही देंगे।
दरअसल, इस ट्रिप का सबसे बड़ा आकर्षण कुमारकोम है, जहां आपको बैकवाटर्स के शांत पानी में तैरती एक पारंपरिक हाउसबोट में रात बिताने और वहां के लोकल भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। वहीं, आप कोच्चि, कोवलम बीच की सैर करेंगे और विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के भी दर्शन करेंगे।
कैसे बुक करें पैकेज
– अगर आप टूर पैकेज बुक करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले IRCTC टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट (irctctourism.com) ओपन करें।
– इसके बाद सर्च बॉक्स में टूर का कोड डालें। (पूर्वोत्तर भारत के लिए WBA106 और केरल के लिए WBA040C)।
– फिर अपनी यात्रा की तारीख चूज करें और आपके साथ कितने लोग जा रहे हैं।
– इसके बाद सभी पर्सनल जानकारी फिल करके, ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करें।
– आपकी टिकट बुक होते ही ई-टिकट और वाउचर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर तुरंत भेज दिया जाएगा।
