A post shared by Ekam Bawa (@ekambawaofficial)
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में Uditi Singh ने पुराने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप को बताया टर्निंग पॉइंट
एकम बावा बोले- अभी भी लीगल बाप हूं मैं
एकम बावा ने अपने बयान में तलाक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं इतने वक्त से पीछे लगा था कि मुझे तलाक दे दो, लेकिन तलाक मुझे आज भी नहीं मिला है। क्यों? अभी भी लीगल बाप हूं मैं।”
रीति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “रीति तिवारी जी, आपकी मां ने मेरे साथ शादी की है, आप बोल रहे हो कि मैं झूठ बोल रहा हूं। कहां झूठ बोला मैंने?”
इसे भी पढ़ें: Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स
एमएस धोनी फिल्म के पैसे को लेकर भी सवाल
एकम बावा यहीं नहीं रुके। उन्होंने रीति तिवारी को लेकर और भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एमएस धोनी मूवी भी आपने बनाई है, कहां गया उसका पैसा? आप बैठाइये इन पर इंक्वायरी, पता चलेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “दम है तो सामने आकर बात करो मुझसे, जिगरा तो रखो। नहीं है, क्योंकि मेरे पास खुलासे हैं जो खुल जाएंगे दुनिया के सामने।”
एकम बावा ने आगे कई निजी मामलों का जिक्र करते हुए कहा, “किसकी कितनी शादियां हुई हैं, किसके कितने बच्चे हैं। किसका कौन बॉयफ्रेंड है, सब पता चल जाएगा। इसलिए मैं चुप हूं।”
