- Hindi News
- Career
- Defence Ministry Satellite Weapon Deal & India Emmy Awards Nomination
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की
- 24 सितंबर को रक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन (SAT-SAAW) खरीदने के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया।
- ये कॉन्ट्रैक्ट ₹810 करोड़ से ज्यादा का है। इसके तहत भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए 160 सैटेलाइट SAT-SAAW वेपन खरीदे जाएंगे।
- SAT-SAAW हवा से जमीन पर मार करने वाला प्रिसिजन-गाइडेड ग्लाइड बम है, जिसे जगुआर, हॉक और Su-30 MKI जैसे प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है।
- ये दुश्मन के एयरफील्ड को लंबी दूरी से ही नष्ट करने की क्षमता रखता है।
- ये कॉन्ट्रैक्ट नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में साइन किया गया।
- SAT-SAAW की डिलीवरी 2027-2028 और 2028-2029 के बीच पूरी होगी।
- इसके साथ ही रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को और बढ़ाने के लिए इनिशियल मेजरमेंट यूनिट, लॉन्ग इम्पैक्ट डिले फ्यूज और ट्विन स्टोर कैरियर जैसे सब-सिस्टम का भी स्वदेशीकरण किया जाएगा।

DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित इस सिस्टम में 60% स्वदेशी सामग्री होगी।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
2. एमी अवार्ड्स नॉमिनेशन में भारत को 2 नॉमिनेशन मिले
- 23 सितंबर को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के नॉमिनेशन का ऐलान हुआ। किए गए। भारत को इस बार 2 नामांकन मिले हैं।
- इसमें वीर दास की फूल वॉल्यूम को कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, जो नेटफ्लिक्स का स्टैंड-अप स्पेशल है।
- कॉमेडियन वीर दास का ये तीसरा इंटरनेशनल नॉमिनेशन है। इससे पहले 2021 में फॉर इंडिया के लिए भी नॉमिनेशन मिला था।
- वीर दास ने 2023 में इंटरनेशनल कैटेगरी में नॉमिनेशन भी जीता था।
- इसके साथ ही सोनी लिव की सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।
- इसमें मानव कौल और मोहम्मद जीशान अयूब ने मुख्य किरदार निभाए हैं। सीरीज की कहानी जम्मू-कश्मीर के असली फुटबॉल क्लब की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- 2026 इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में कुल 64 नॉमिनेशन हुए हैं। इसमें 16 कैटेगरी और 22 देशों के लोग शामिल हैं।
- एमी अवार्ड सेरेमनी 23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में आयोजित की जाएगी।

सीरीज की कहानी जम्मू-कश्मीर के असली फुटबॉल क्लब की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
3. पुणे में होगी रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप
- 24 सितंबर को भारत को UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप 2032 की मेजबानी मिली। पहली बार होगा जब साइक्लिंग की ये ग्लोबल रोड चैंपियनशिप पुणे में आयोजित की जाएगी।
- मॉन्ट्रियल में UCI कांग्रेस में पुणे की अंतिम दावेदारी प्रस्तुति के बाद इस फैसले की घोषणा की गई।
- इस ऐतिहासिक फैसले की घोषणा कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित यूसीआई कांग्रेस में की गई।
- इसके साथ ही नीदरलैंड्स के ग्रोनिंगन-ड्रेंथे को 2034 की चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।
- रोड साइक्लिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप लंबे समय तक यूरोप तक सीमित रही। 1974 में मॉन्ट्रियल में पहली बार यूरोप के बाहर इसका आयोजन हुआ था।
- इसके बाद 1990 में जापान रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई देश बना था।
- एशिया में इसके बाद 2016 में दोहा और 2028 में अबू धाबी को मेजबानी मिली।
- ग्रोनिंगन और ड्रेंथे को 2034 UCI रोड और पैरा-साइक्लिंग रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की संयुक्त मेजबानी मिली है।
- साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि ये इवेंट भारतीय एथलीटों, कोचों और तकनीकी ऑफिसर्स के लिए देश की साइक्लिंग कम्युनिटी को नया अनुभव देगा।

मिसलीनियस
4. दिल्ली में ‘दुर्गा योजना’ को मंजूरी मिली
- 23 सितंबर को दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी।
- DURGA का पूरा नाम ड्राइविंग अपलिफटमेंट एण्ड रोजगार फॉर वुमेन/ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो स्कीम है।
- ये मंजूरी सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दी गई। इसका उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को स्वरोजगार का मौका देना है।
- शुरुआत में 1,300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो अलॉट किए जाएंगे। जिसमें महिलाओं के लिए 1,170 और ट्रांसजेंडर के लिए 130 ई-ऑटो होंगे।
- हर एक राजस्व जिले में ज्यादातर 90 ऑटो महिलाओं और 10 ऑटो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए होंगे।
- लाभार्थी ई-ऑटो के मालिक और चालक दोनों बन सकेंगे। आवेदन के लिए समर्पित ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया जाएगा।
- योजना का एक प्रमुख लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा, ट्रांसजेंडर समुदाय की परिवहन क्षेत्र में भागीदारी और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
- दुर्गा स्कीम के लिए 20- 40 साल तक की उम्र की महिलायें और ट्रांसजेंद्डर इलिजिबिल होंगे।
- स्कीम का फायदा लेने के लिए दिल्ली निवासी होना, वैध वोटर ID, LMV ड्राइविंग लाइसेंस और PSV बैज जैसी शर्तें शामिल हैं।
- महिलाओं के लिए परिवार की वित्तीय आय और परिवहन वाहन से संबंधित अतिरिक्त शर्तें भी जारी की गई हैं।
- इस स्कीम के तहत ई-ऑटो पर 3 साल की लॉक-इन लिमिट भी रखी गई है, जिसके दौरान इन्हें बेचने/हस्तांतरित करने पर रोक होगी।
5. अहमदाबाद में अंबेडकर म्यूजियम और ई-लाइब्रेरी शुरू हुई
- 24 सितंबर को अहमदाबाद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नेशनल फाउंडेशन, म्यूजियम और ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
- इस परियोजना की लागत लगभग ₹11.01 करोड़ है। इस सुविधा का निर्माण गुजरात सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने किया है।
- इस म्यूजियम में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष, भाषणों और सामाजिक न्याय में योगदान को प्रदर्शित किया गया है।
- इस म्यूजियम में डिजिटल, 3D और हाइपर-रियलिटी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- इस म्यूजियम में अंबेडकर के भाषणों के वर्चुअल अनुभव, म्यूरल्स, प्रदर्शनी और लाइट एंड साउंड शो भी शामिल हैं।
- इसी परिसर में ई-लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम भी विकसित किए गए हैं।
आज का इतिहास
- 1639 में अमेरिका में पहली प्रिंटिंग प्रेस शुरू हुई।
- 1916 में भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था।
- 1920 में प्रसिद्ध भारतीय रॉकेट वैज्ञानिक और ISRO के पूर्व अध्यक्ष सतीश धवन का श्रीनगर में जन्म हुआ था।
——————–
ये खबर भी पढ़ें..
24 सितंबर के करेंट अफेयर्स:पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, लावणी क्वीन शकुंतला नगरकर का निधन

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

