सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे की तरफ से करियर शुरु करने का बेहतरीन मौका है। साउथर्न रेलवे ने 4 हजार से अधिक ज्यादा सीटों के लिए अप्रेंटिसशिप सीटें भरने का ऐलान किया है। यह अपॉर्चुनिटी उन कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका बन सकती हैं, जिन्हें नौकरी के लिए अच्छी जगह से एक्सीरियंस प्राप्त करना है।
पढ़ाई के बाद काम के असल वातावरण में ट्रेनिंग लेने के साथ ही कैंडिडेट्स को रेलवे की तरफ से स्टाइपेंड दिया जाएगा। साउर्थन रेलवे अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ronline.etrpindia.com पर आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे अप्रेंटिस 2026 के लिए योग्यता
– उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास या समकक्ष योग्यता हासिल की हो। मेडिकल लैबोरट्री टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी/पैथोलॉजी/कार्डियोलॉजी) के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास किया हो।
– एक्स-आईटीआई कैटेगिरी के लिए उम्मीदवार ने 10वीं पास की हो, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।
– सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एंड स्टेनोग्राफर (इंग्लिश) के लिए 12वीं पास के साथ आईटीआई मांगी गई है।
– उम्मीदवार कम से कम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 22/24 वर्ष तक होनी चाहिए। ऊपरी उम्र नियमानुसार 3 से 15 साल की छूट मिलेगी।
स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड मिलेगा। इसकी राशि फ्रेशर और आईटीआई कैटेगिरी के मुताबिक तय की गई है।
-10वीं पास फ्रेशर- 8200/- प्रति माह
-12वीं पास फ्रेशर- 9600/- प्रति माह
-एक्स-आईटीआई 9600/- प्रति माह
मेरिट बेस्ड सेलेक्शन
इस भर्ती के चलते अभ्यर्थी का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा सीधे मेरिट बेस्ड पर किया जाएगा। फ्रेशर कैटेगिरी के लिए अभ्यर्थियों के 10वीं और आईटीआई को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनेंगी। एमएलटी के लिए हायर सेकेंडरी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और बायोलॉजी के नंबर देखे जाएंगे। अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 सितंबर 2026 है।
