सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 173.85 अंक चढ़कर 24,346.90 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
अमेरिकी शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मिला-जुला रुख रहा। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.14 प्रतिशत चढ़ा जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.80 प्रतिशत गिर गया। वहीं एसएंडपी 500 सपाट बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.25 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 311.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 579.48 अंक और निफ्टी 169.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
