होंडुरास के तटीय इलाके में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों के दो हमलों में छह पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लोक अभियोजक कार्यालय के प्रवक्ता यूरी मोरा के अनुसार, पहली घटना उत्तरी होंडुरास के ट्रूजिलो नगर पालिका में एक बागान में हुई जहां कम से कम 19 श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र दशकों से कृषि संघर्ष का केंद्र रहा है।
इसे भी पढ़ें: 22 साल का इंतजार खत्म! East Bengal ने जीता बड़ा Football खिताब, Kolkata में जश्न का माहौल
अंतर-अमेरिकी मानवाधिकार आयोग ने पहले भी इस क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती उपाय सुझाए थे जिन्हें पर्यावरण और भूमि अधिकारों की रक्षा को लेकर अपने कार्यों के कारण धमकियों का सामना करना पड़ा था।
दूसरी घटना ग्वाटेमाला सीमा के पास कॉर्टेस विभाग के ओमोआ नगर पालिका में हुई जहां हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की। इस घटना में एक वरिष्ठ अधिकारी सहित छह पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी गिरोह-विरोधी अभियान पर तैनात थे और हमलावरों ने राजधानी तेगुसिगल्पा से ओमोआ जाते समय उन पर हमला किया गया।
इसे भी पढ़ें: Input Cost का दबाव: Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा 30,000 का बोझ
जांच में आ रही मुश्किलें और सरकार का कड़ा रुख
होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता एडगार्डो बाराहोना ने बताया कि ट्रूजिलो बागान हमले में सटीक मौतों का आंकड़ा जुटाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। उन्होंने कहा: “घटना के तुरंत बाद डरे-सहमे परिजनों ने अपने प्रियजनों के शवों को घटनास्थल से हटा दिया है। हालांकि, सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों और फॉरेंसिक टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया है।”
सुरक्षा मंत्रालय की सख्त कार्रवाई की चेतावनी:
इस भयावह हिंसा के बाद होंडुरास सरकार हरकत में आ गई है। सुरक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बल (Army) मिलकर इन प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाएंगे। साथ ही, अपराधियों को पकड़ने और मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और विशेष अभियोजकों (Prosecutors) की टीमों का गठन कर दिया गया है। इस दोहरे हमले ने एक बार फिर होंडुरास में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और भूमि विवादों से उपजी हिंसा को उजागर कर दिया है, जिससे पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
