बिहार में रहने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो यह लेख आपके लिए है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), पटना ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बिहार खाद्य संरक्षण सेवा में 11 पदों पर खाद्य विश्लेषक भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि, 19 जून 2026 तक आवेदन खुले हैं।
इस भर्ती में जनरल वर्ग के लिए कुल 10 पद निर्धारित हैं, जिनमें UR के 2, EWS के 1, EBC के 3 और अनुसूचित जाति के 2 पद शामिल हैं, जबकि OBC और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई पद नहीं है। इसके अलावा PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के लिए 01 पद आरक्षित है, जो अनुसूचित जाति वर्ग में आता है। आइए आफको बताते हैं कैसे करें आवेदन
क्या है आवेदन के लिए जरूरी योग्यता?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, कृषि, पशु चिकित्सा, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर/पीएचडी डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही खाद्य विश्लेषण में कम से कम 3 साल का अनुभव और FSSAI द्वारा आयोजित खाद्य विश्लेषक परीक्षा पास करना आवश्यक है।
जानें आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों की अधिकमत आयु 37 वर्ष और अनारक्षित महिलाओं की 40 वर्ष होनी चाहिए।
इसके अलावा, बीसी/ईबीसी वर्ग के पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 42 वर्ष है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होना जरुरी है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)द्वारा होगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो केवल 100 अंकों के होंगे। 2 घंटे का समय परीक्षा में दिया जाएगा और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मौजूद होगा।
आपको बताते चलें कि, परीक्षा का पाठ्यक्रम तक स्तर के फूड एनालिस्ट सिलेबस पर बेस्ड होगा, जिसे विभाग तय करेगा और BTSC वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। परीक्षा में हर एक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। यदि परीक्षा कई शिफ्टों में होती है, तो अंकों का मानकीकरण भी लागू किया जाएगा।
