असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष और राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने बोकाखाट विधानसभा क्षेत्र में अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए जीत की ‘हैट्रिक’ लगाई है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बोरा ने लगातार तीसरी बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। अतुल बोरा ने बोकाखाट विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और उन्होंने रायजोर दल के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 मतों से हराया। भारत निर्वाचन आयेाग ने इसकी जानकारी दी।
बोरा ने 80,987 वोट हासिल किए, जबकि सैकिया को 20,450 वोट मिले। वह सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत विश्व शर्मा सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: Summer Skin Care: धूप से झुलसी त्वचा पर लाएगा Instant Glow, घर पर बनाएं ये नेचुरल ब्लीच
बोरा पूर्व में विदेशी विरोधी आंदोलन के दौरान ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के सदस्य रहे और 1996 से 2016 तक गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 2016 में उन्होंने पास के बोकाखाट क्षेत्र में स्थानांतरित होकर वहां से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत हासिल की।
वह 1996-2001 के दौरान प्रफुल्ल कुमार महंत की अध्यक्षता वाली एजीपी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: CM Dhami ने BJP की जीत को बताया ऐतिहासिक, ‘Assam से West Bengal तक भगवा’
बोकाखाट की जनता ने एक बार फिर अतुल बोरा के अनुभव और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। रायजोर दल जैसे क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के सामने इतनी बड़ी जीत दर्ज करना यह दर्शाता है कि ऊपरी असम के इस हिस्से में एजीपी का आधार आज भी बेहद मजबूत है।
