धुमक्कड़ लोग घूमने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। किसी को पहाड़ों पर जाना है , तो कोई बीच पर सुकून भरे पल बिताना चाहता है। इस समय देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है, अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर जरुर जाएं। ज्यादातर युवाओं का सपना होता है थाईलैंड जाने का, अब आपको भारत में कह जाने वाले मिनी थाईलैंड जरुर जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको भारत की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी सूकुन से भरपूर है। यहां पर आपको एकदम विदेश जैसा फील होगा।
भारत में कहां है मिनी थाईलैंड?
हिमाचल प्रदेश में एक छोटा-सा खूबसूरत गांव बसा हुआ है जिसका नाम जिभी है। इसे मिनी थाईलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां पर आपको सुकून और नेचर दोनों का एक अलग ही मजा होता है। सबसे खास बात यह है कि यहां आपको बिल्कुल भी भीड़ नहीं मिलेगी।
आखिर क्यों जिभी को Mini Thailand कहा जाता?
जिभी में बेहद ही खूबसूरत नजारे है कि हर कोई दीवाना हो जाए। यहां पर दो बड़ी चट्टानों के बीच से बहती हुई नदी देखने को मिलती है। सबसे खास बात तो यह है कि पानी का रंग और आसपास की हरियाली बिल्कुल थाईलैंड के किसी आईलैंड जैसी लगती हैं। ये स्पॉट फोटो और वीडियो के लिए काफी लोकप्रिय है।
जिभी में क्या-क्या कर सकते हैं?
जिभी हर तरफ हरियाली और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां आप शांति से बैठकर नेचर को एन्जॉय कर सकते हैं।
जिभी वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत है। यहां पर आपको छोटी-सी ट्रेकिंग करने के बाद इस झरने तक आसानी आया जा सकता है।
यदि आपको एडवेंचर काफी पसंद है, तो आप आसपास कई छोटे-छोटे ट्रेकिंग रूट पर भी जा सकते हैं।
यहां आप सुंदर और प्यारे कैफे में खाना खा सकते हैं। इन कैफे में बैठकर नेचर का शानदार नजारा देख सकते हैं।
कैसे पहुंचे जिभी?
-बस – दिल्ली से मनाली या कुल्लू के लिए बस पकड़ें। वहां से टैक्सी लेकर जिभी पहुंच सकते हैं।
– ट्रेन से– यहां जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ है। इसके बाद आप बाई रोड जा सकते हैं।
– फ्लाइट से – सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कुल्लू में है। वहां से जिभी करीब 50 किलोमीटर दूरी पर है।
कब जाना चाहिए?
जिभी जाने के लिए आप मार्च से जून तक जा सकते हैं, यह समय अच्छा होता है। जिभी में 2-3 दिन की ट्रिप के लिए 5 से 8 हजार रुपये का खर्चा आएगा।
