बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद अब सबकी निगाहें जनता दल (यूनाइटेड) की आगामी रणनीति पर टिकी हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, सोमवार को पार्टी के नए नेता के चयन के लिए JDU विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक पटना स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘1, अणे मार्ग’ पर आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य (MLC) शिरकत करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Basava Jayanti 2026 | प्रधानमंत्री मोदी ने जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि दी, जातिवाद के खिलाफ शंखनाद करने वाले महापुरुष की गौरव गाथा
सूत्रों के मुताबिक, नए नेता के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कुछ नामों पर मंथन हो रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा।
