क्या आप भी गोवा जाने का प्लान लंबे समय से बना रहे हैं? अब आपको फ्रिक करने की कोई जरुरत नहीं है, ट्रिप पर जाने के लिए तैयार हो जाए। दरअसल, रेलवे ने गोवा घूमने वालों के लिए स्पेशल टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकेज की खासियत है कि यह हर शनिवार को यात्रा कराएगी। इसलिए आप भी अप्रैल में किसी भी वीकेंड पर ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। बीचों पर आनंद लेने के लिए गोवा सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। अप्रैल के महीने में यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं होती है। दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप पर जाने के लिए प्लान बनाएं। अप्रैल के समय में यह जगह काफी शांत, सुनहरी रेत, नीला समंदर और स्वादिष्ट सी-फूड के लिए जाना जाता है। यहां होटल्स भी आपको बजट में मिल जाएंगे। आइए आपको पैकेज के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
गोवा टूर पैकेज
– आपको बता दें कि, इस पैकेज के शुरुआत 18 अप्रैल से हो रही है। 18 तारीख के बाद ही आप शनिवार यात्रा कर पाएंगे।
– यह पैकेज पांच रात और छह दिनों का है।
– पैकेज चंडीगढ़ से शुरु होगा, यानी केवल चंडीगढ़ से ही आप यात्रा शुरु कर पाएंगे।
– आस-पास के शहर वाले लोग ही इस पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।
– ट्रेन के जरिए आपको यात्रा कराई जाएगी। बता दें कि, ट्रेन से लगभग 30 से 33 घंटों का समय लग सकता है।
– इस पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। आप इस पैकेज का नाम सर्च करके पूरी जानकारी को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस
– अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 27,085 रुपये है।
– दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,405 रुपये है।
– 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18,595 रुपये है।
– बच्चों के लिए पैकेज फीस 14,725 रुपये है।
– आप इस पैकेज को भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– इसमें आपको 3AC/SL दोनों श्रेणियों में ट्रेन टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
– इस बात का ध्यान रखें कि दोनों में पैकेज फीस में थोड़ा ही फर्क है।
– गोवा घूमने के लिए आपको पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मिलेगी।
– बोट क्रूज में सफर कर पाएंगी।
– गोवा में 3 रातों के लिए होटल मिलेगा।
– सिर्फ 3 नाश्ता मिलेगा, लेकिन लंच और डिनर के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
