Uncategorized

धूमधाम से संपन्न हुआ कास्मो वाइब्स 2023

 

20  मई  2023  नई दिल्ली:                रोहिणी स्थित टेक्निया इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज का एक दिवसीय सांस्कृतिक फेस्ट “कास्मो वाइब्स 2023  ” 20  मई  2023  को  धूमधाम से संपन्न हुआ | “कास्मो वाइब्स “टेक्निया इंस्टिट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडीज की एक रचनात्मक पहल है जिसमें संस्थान के छात्र- छात्राएं के  ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित  करने का मंच प्रदान करता है | कार्यक्रम की शुरुवात टेक्निया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉ  राम कैलाश गुप्ता,  संस्थान के निदेशक डॉ अजय कुमार, डॉ एम एन झा ( डीन, एकेडेमिक्स ) और “कास्मो वाइब्स 2023” की संयोजिका सोनिया बत्रा द्वारा  सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलन के साथ की गयी।

डॉ  राम कैलाश गुप्ता ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुवात करते हुए अपने अभिभाषण में छात्रों को कार्यक्रम की  सफलता के लिए शुभकामना देते हुए उन्हें प्रेरित किया व अपने युवा जीवन की कुछ मजेदार घटनाओं को साझा कर उत्साहवर्धन किया। कास्मो वाइब्स 2023 में 12 प्रकार के ईवेंट हुए और उसमें दिल्ली एन.सी.आर के25 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण , ग्रुप डांस, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, मोनो एक्टिंग, नुक्कड़ नाटक, पोएट्री ,मिस्टर एंड मिस कास्मो वाइब्स 2023 आदि रहे।

सांस्कृतिक फेस्ट कास्मो वाइब्स 2023 का अपना अलग ही अंदाज था जहां प्रतिभागियों ने  जलवा बिखेरते हुए अपनी सुरीले गीतों, नृत्य कौशल  से उपस्थित युवाओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। वहीं भारी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम के उत्साह को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर संस्थान  के विभाग के  सभी शिक्षक और छात्र- छात्राएं मौजूद रहे |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button