पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास के सफल प्रयासों और कतर एयरवेज के सहयोग से मंगलवार को लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया।
इसे भी पढ़ें: Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों और आपातकालीन मामलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कतर एयरवेज के साथ समन्वय किया। दूतावास की तरफ से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी गयी।
दूतावास ने कहा, “10 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,000 भारतीय यात्री नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि गए।” दूतावास ने “मानवीय आधार पर मामलों को प्राथमिकता देने” के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया।
इसे भी पढ़ें: West Bengal Voter List: Supreme Court की सख्त चेतावनी, ‘Judicial Officers पर उंगली उठाने की कोशिश न करें’
इसमें यह भी बताया गया कि कतर एयरवेज की एक उड़ान बुधवार को नयी दिल्ली के लिए निर्धारित है।
दूतावास ने कहा कि वह 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी पारगमन वीजा पर सलवा सीमा के रास्ते सऊदी अरब जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाना जारी रखे हुए है।
दूतावास ने बताया, “कतर में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम सऊदी अरब से उड़ान भरकर भारत पहुंच गयी है।
संकट के बीच भारत की प्रतिबद्धता
पश्चिम एशिया में अस्थिरता के कारण कई भारतीय नागरिक यात्रा संबंधी बाधाओं का सामना कर रहे थे। भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास की त्वरित सक्रियता ने यह सुनिश्चित किया है कि संकट में फंसे नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाए। मानवीय आधार पर की गई इस पहल से उन परिवारों ने बड़ी राहत की सांस ली है, जिनके परिजन वहां फंसे हुए थे।
