राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा-2025 में राजनीति विज्ञान विषय के पदों में बढ़ोतरी की गई है। अब ये भर्ती 3225 की जगह 3444 पदों पर होगी। आयोग ने सभी विषयों के
.
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- 17 जुलाई 2025 को भर्ती विज्ञापन निकाला गया। इसमें विभिन्न 27 विषयों के कुल 3225 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब राजनीति विज्ञान विषय (क्रम संख्या 08) के पदों में 219 पदों की वृद्धि कर दी गई है।
इस संशोधन के बाद राजनीति विज्ञान के कुल पदों की संख्या बढ़कर 569 हो गई है। इस विषय के साथ ही अन्य सभी विषयों के नए वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।
पदों की विस्तृत जानकारी के लिए करें यहां क्लिक
आरएएस-2024 के इंटरव्यू का पांचवां चरण 2 फरवरी से
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का पांचवां चरण 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसंबर से हुई जो 12 दिसंबर तक चला। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन भरे गए डिटेल्ड आवेदन पत्र की दो प्रतियां, सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर आना जरूरी है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को एक नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
बढ़ा दी थी पदों की संख्या
- RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
- 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
- 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
- पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
