भारतीय वायु सेना के ‘हेडक्वाटर्स मेंटेनेंस कमांड’ ने रविवार को यहां वायुसेना नगर परिसर में एयर फेस्ट 2026 के तहत एक शानदार ‘एयर शो’ का आयोजन किया, जिसमें प्रतिष्ठित सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम ने तालमेल बिठाते हुए हवाई करतब दिखाए। तीन सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने विजय की मुद्रा में शानदार उड़ान भरकर लोगों को आकर्षित किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम में 16,000 से अधिक दर्शक शामिल हुए।
इसमें हवाई करतबों, विशेष बलों के प्रदर्शन, सटीक सैन्य अभ्यास और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय वायुसेना की संचालन क्षमता, पेशेवर दक्षता और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘एयर फेस्ट 2026’ का समापन 22 नवंबर को विमानन क्षेत्र की उत्कृष्टता, साहस, सटीकता और राष्ट्रीय गौरव के शानदार उत्सव के साथ हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
वायुसेना की ‘मेंटेनेंस कमान’ के ‘एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल’ यल्ला उमेश ने उनका स्वागत किया।
