शनिवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि41 जयशंकर अमेरिका लीड व्यापार समझौता
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ‘जल्द’ लग सकती है मुहर, अंतिम दौर के मुद्दों पर बातचीत जारी: जयशंकर
नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और शेष चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है।
खेल अंडर-19 एशिया लीड भारत
भारत ने अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता
अल अमेरात (ओमान), सलामी बल्लेबाजों लक्ष्य रायचंदानी (80) और आर्यवीर सहवाग (58) के अर्धशतकों के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों मोहित उल्वा (नाबाद 49) और मनल चौहान (47) के बीच नौवें विकेट की 57 रन की साझेदारी से भारत ने बेहद रोमांचक फाइनल में गत चैंपियन पाकिस्तान को अंतिम गेंद पर एक विकेट से हराकर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया।
प्रादे122 तेलंगाना सम्मेलन राहुल
भाजपा नीत शासन में भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा : राहुल गांधी
हैदराबाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा।
प्रादे175 पंजाब बस दुर्घटना
पंजाब में तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की टक्कर में चार लोगों की मौत, 18 अन्य घायल
चंडीगढ़, पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार शाम तीर्थयात्रियों को ले जा रही दो बसों की आपस में टक्कर हो जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।
प्रादे174 उप्र अखिलेश गठबंधन
कांग्रेस 2027 में उत्तर प्रदेश की 181 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है, अखिलेश ने दिए संकेत
लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को संकेत दिया कि कांग्रेस ने 2027 में उत्तर प्रदेश में 181 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
वि23 नासा अंतरिक्ष यान
नासा के वॉयजर-1 अंतरिक्ष यान ने दूरी तय करने का बनाया नया रिकॉर्ड
केप केनवरल, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर 1 अंतरिक्ष में और अंदर प्रवेश करते हुए पृथ्वी से एक प्रकाश-दिन की दूरी तक पहुंचने वाला मानव निर्मित पहली वस्तु बनने जा रहा है।
वि20 पाक भारत एससीओ
पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत में एससीओ बैठक में शामिल होंगे: विदेश कार्यालय
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक इस महीने के आखिर में भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यतागत संवाद में हिस्सा लेंगे।
अर्थ21 कर्नाटक सेमीकंडक्टर वैष्णव
भारत को सेमीकंडक्टर के लिए अपनी मशीन, कलपुर्जों के विनिर्माण की जरूरत: वैष्णव
बेंगलुरु, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए अपनी मशीनें और बहुत सटीक कलपुर्जों का विनिर्माण करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में मजबूत घरेलू परिवेश विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।
अर्थ19 चीन शेनझेन एपीईसी
चीन करेगा एपीईसी शिखर सम्मेलन की मेजबानी
बीजिंग, चीन अपने शहर शेनझेन में अगले सप्ताह 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस दौरान चीन, अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक भी करेंगे।
खेल23 खेल फुटबॉल सैफ लीड भारत
भारत ने भूटान को 2-1 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई
ढाका, भारत ने शनिवार को यहां दूसरे हाफ में भूटान की जोरदार वापसी की कोशिश को नाकाम करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की और सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर रिकॉर्ड 10वें खिताब की ओर कदम बढ़ाए।
