नयी दिल्ली, आठ नवंबर रविवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
प्रादे66: मोदी दिवाली दूसरी लीड बस्तर
मोदी ने ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर चेताया, कहा-हथियारबंद माओवादियों के खात्मे के बावजूद खतरा बरकरार
जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही हथियारबंद माओवादियों का सफाया हो गया है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं और लोगों को संविधान तथा लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं।
दि39: लीड दिवाली
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली; पटाखों की वजह से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
नयी दिल्ली: देशभर में दिवाली पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। लोगों ने त्योहार मनाने के लिए अपने घरों को रोशनी से सजाया है, दुकानदारों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में दीये जलाए और बीच-बीच में पटाखों की आवाज भी सुनाई दे रही है।
दि37: मोदी आडवाणी मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी के आवास जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें उनके जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी।
दि26: कांग्रेस मोदी दिवाली
प्रधानमंत्री मोदी हताश और परेशान, ‘झोला उठाने’ का समय करीब: कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि वह स्पष्ट रूप से हताश और परेशान हैं तथा अब उनके ‘‘झोला उठाने का’’ का समय करीब आ रहा है।
वि28 इजराइल लीड चुनाव सरकार
इजराइल : राष्ट्रपति ने नयी सरकार बनाने के लिए आधिकारिक रूप से आइजनकोट को मौका दिया
तेल अवीव, इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने आधिकारिक तौर पर विपक्ष के नेता गादी आइजनकोट को अगली सरकार बनाने का पहला मौका दिया है।
प्रादे124: असम आग लीड मृतक संख्या
असम में ऑयल इंडिया के संयंत्र में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई
डिब्रूगढ़ (असम): असम के डिब्रूगढ़ जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के एक संयंत्र में आग लगने की घटना में घायल एक और कर्मचारी की रविवार को मौत हो जाने पर कुल मृतक संख्या बढ़कर चार हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि28: सोनिया पुस्तक
‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी अनुभवों पर आधारित पुस्तक है : सोनिया गांधी
नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि निजी अनुभवों पर आधारित है।
प्रादे75: तमिलनाडु कुरियन समिति
तमिलनाडु ने केंद्र-राज्य संबंधों पर कुरियन समिति भंग की
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने केंद्र-राज्य संबंधों पर उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति को यह कहते हुए भंग कर दिया है कि उसके कार्यक्षेत्र का राज्य विधि आयोग के साथ दोहराव (ओवरलैप) हो रहा था।
प्रादे92: बिहार बिजली दिवाली
बिहार में एक दिसंबर से शुरू होगा बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए अभियान
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों और आयकरदाताओं से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ स्वेच्छा से छोड़ने की अपील दोहराते हुए रविवार को कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में एक दिसंबर से विशेष अभियान शुरू करेगी।
वि24: ब्रिटेन स्कूल तिलक विवाद
ब्रिटेन के स्कूल में बच्चे को तिलक लगाकर आने से रोकने पर विवाद, माता पिता पहुंचे अदालत
लंदन: लंदन के एक प्राथमिक स्कूल में नौ साल के ब्रिटिश हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाकर आने से रोक दिया गया, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे स्कूल से निकाल लिया और इस मामले में ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया है।
अर्थ9: शेयर मुहूर्त लीड बंद
विशेष मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 28.62 अंक गिरा, दिवाली पर आठ साल से जारी तेजी का सिलसिला टूटा
मुंबई: मानक शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी रविवार को दिवाली के विशेष मुहूर्त कारोबार सत्र में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया और इसके साथ ही दिवाली के दिन पिछले आठ वर्षों से जारी बढ़त का सिलसिला भी टूट गया।
खेल17: खेल एशिया अंडर-19 लीड भारत
अंडर-19 एशिया कप पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया
अल अमेरात (ओमान): अर्जुन राजपूत (85 गेंद में 107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में रविवार क भारत को तीन विकेट से हराया।
