नयी दिल्ली, नौ सितंबर देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन इंडियन एअरलाइंस के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था। दस सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एअरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया।
अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1846 : एलियास होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया। 1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म। 1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया। 1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी। 1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की। 1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण।
विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए। 1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1926 : जर्मनी ने लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता ली। 2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। 2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2020: फ्रांस द्वारा निर्मित बहु भूमिका वाले पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हुए। 2020: वर्षों की बातचीत के बाद भारत और जापान ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपूर्ति एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2023: अफ्रीकी संघ जी20 का स्थायी सदस्य बना।
2023: तूफान डैनियल से भारी बारिश के बाद दो बांधों के ढहने से लीबिया के डेरना शहर में बाढ़ से 4,000 से अधिक लोगों की मौत और 8,000 लोग लापता। 2024: भारत और यूएई की कंपनियों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर।
