कुवैत में हमला ईरान ने किया है वो बेहद खतरनाक है और इसमें कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया था। दरअसल अली अल सलेम अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने वनवे अटैक ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया था। जिससे वहां पर तैनात कई अमेरिकी फौजी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इस कदर जख्मी कि उन घायल अमेरिकी सैनिकों को लेकर एक C17 ए ग्लोब मास्टर प्लेन कुवैत से जर्मनी के लिए रवाना हुआ। यह बड़ा हवाई जहाज घायल फौजियों को लेकर जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस पर उतरा। हालांकि इस तरह के दावों को लेकर अमेरिका और ईरान दोनों से जुड़े सोर्सेस आमने-सामने हैं। ईरानियन आर्मी ग्राउंड फोर्सेस ने कुवैत में मौजूद अली अल सलेम बेस को निशाना बनाया है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि इन हमलों में कई अमेरिकी फौजी जख्मी हो गए हैं। अब दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा बताता है कि अमेरिका का C17A ग्लोब मास्टर प्लेन कुवैत से जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस के लिए रवाना हुआ था। लेकिन इन दावों में एक बड़ा मोड़ तब आया जब यूएस सकम ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया।
इसे भी पढ़ें: भारत-जापान ने लिया इतिहास का सबसे बड़ा फैसला, जिंदा हुआ दानव!
सकम ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि इस हफ्ते ईरान के हमले में कोई भी अमेरिकी फौजी जख्मी नहीं हुआ है। सभी अमेरिकी फौजी महफूज़ हैं और उनका पूरा हिसाब रखा जा रहा है। अमेरिकी डिफेंस सेंटर जो मिडिल ईस्ट से ऑपरेट करता है सेंट कॉम उसका दावा है कि ईरान और उससे जुड़े हैंडल झूठी खबरें फैला रहे हैं। लेकिन कुवैत और बहरीन के जिन अमेरिकन बेससेस पर हमला हुआ है, उसे ईरान ने डंकी की चोट पर काबिले कुबूल किया है और दुनिया को बता दिया है कि हां हमने मारा है। ईरान में रह रहे भारतीय स्कॉलर और मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट मौलाना जमीर अब्बास जाफरी का कहना है कि ईरान के ऑफिशियल न्यूज़ चैनल्स ने बाकायदा ऐलान किया है कि कुवैत और बहरीन के दोनों बेसिस और अमेरिकन अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम को ईरान ने ही टारगेट किया था। इसकी वजूहात भी बताई है ईरान ने। उसका कहना है कि हमने किशम आइलैंड पर दुश्मनों के सर्िलंस ड्रोन पकड़े हैं।
इसे भी पढ़ें: मेरठ में अधिवक्ता के घर चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, चार गिरफ्तार
इसराइल का एक ड्रोन हमदान में पकड़ा गया है। जमीर अब्बास जाफरी का कहना है कि वो अपने सर्िलंस ईरान में भेजते रहें और ईरान यह सब देखता रहे तो यह मुमकिन नहीं है। अगर तुम हमें आंख दिखाओगे तो यह आंखें हम फोड़ देंगे। आंख यानी ईरान के दुश्मनों का वो रडार सिस्टम जिसके जरिए वो ईरान पर नजर रखते हैं। तो ईरान ने कुवैत पर हमला किया है। वो खुद मान रहा है। मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट जमीर अब्बास जाफरी कहते हैं कि ईरान अपने इस एक्शन को बिल्कुल नहीं छिपा रहा है और छिपाने जैसी बात भी नहीं है। दुनिया देख रही है कि ईरान को परेशान किया जा रहा है और जब परेशान करोगे तो हम भी मारेंगे और हर बार मारेंगे। वहीं इस खबर पर सबके अलग-अलग नजरिए हैं। कुछ एक्सपर्ट C17 की इस उड़ान को मेडिकल एकुएशन यानी घायल सैनिकों को इलाज के लिए ले जाने के सबूत के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि सिर्फ फ्लाइट डाटा से यह तस्दीक नहीं की जा सकती कि विमान में कौन सवार था या वह जर्मनी क्यों जा रहा था। अगर देखा जाए तो ट्रिगर्स शुरू हो गए हैं। यानी एक दूसरे को जवाब दिया जा रहा है। तो इसे जंग का आगाज मान लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: विश्व टेलीविजन दिवस: टीवी की चमक में ज्ञान भी, भ्रम भी
एक्सपर्ट कहते हैं कि पहले ईरान ने अरब देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर हमले किए। जिसके चलते अमेरिका ने अपने फौजियों को इसराइल के करीब जॉर्डन में शिफ्ट किया था। तब ईरान ने जॉर्डन में मार दिया था। यह बताने के लिए है कि हमें आपकी क्लियर इंफॉर्मेशन है और आप कहां-कहां चीजें शिफ्ट कर रहे हैं। अब ईरान खुद कुवैत पर हमले का दावा कर रहा है और वहां अमेरिकी फौजियों के जख्मी होने की भी बात कही जा रही है। हाल ही में कुवैत और बहरीन के जिन अमेरिकन बेससेस पर हमला हुआ है उसे ईरान ने डंके की चोट पर काबिल कुबूल किया है और दुनिया को बता दिया है कि हां हमने मारा है।
