लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने घायल छात्रों से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सरकार से सवाल किया कि छात्रों की टूटी हड्डियां तो जुड़ जाएंगी, लेकिन क्या उनके टूटे हुए सपने भी वापस लौटाए जा सकते हैं?
इन बच्चों ने ऐसा क्या गुनाह किया था?
राहुल गांधी ने कहा कि इन छात्रों ने सरकार से सिर्फ शिक्षा, रोजगार और जवाबदेही मांगी थी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इन बच्चों ने ऐसा क्या गुनाह किया था कि उन्हें गोली मार दी गई।
राहुल गांधी के मुताबिक, एक छात्र के पैर में AK-47 की गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी टूट गई। उन्होंने दावा किया कि वह छात्र सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन गोली लगने के बाद उसका यह सपना भी प्रभावित हुआ।
उन्होंने कहा कि दो अन्य छात्रों के कंधों को भी गोली चीरती हुई निकल गई। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि ये छात्र अपराधी नहीं थे, बल्कि गरीब परिवारों से आने वाले वे युवा थे जो अपने परिवार की उम्मीदों के साथ पढ़ाई और बेहतर भविष्य की तलाश में आगे बढ़ रहे थे।
सोचिए, ऐसा क्या गुनाह किया था इन बच्चों ने कि इन्हें गोली मार दी गई?
इन्होंने सरकार से सिर्फ़ तीन चीज़ें माँगी थीं – शिक्षा, रोज़गार, और जवाबदेही।
एक छात्र के पैर की हड्डी AK 47 की गोली से टूट गई। सेना में जाकर देश की सेवा करने का उसका सपना भी उसी के साथ चला गया। दो और छात्रों… pic.twitter.com/TzkRmPLDMz
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2026
इसे भी पढ़ें: Nashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन से गरमाया मामला
डर का इलाज किस अस्पताल में होगा?
राहुल गांधी ने कहा कि गोली के घाव समय के साथ भर सकते हैं, लेकिन इन छात्रों के मन में जो डर बैठ गया है, उसका इलाज कहां होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए कहा, ‘इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी। क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं?’
इसे भी पढ़ें: PM मोदी के ‘नाराज फूफा’ बयान पर भड़की कांग्रेस, Mallikarjun Kharge बोले- युवा भी लेकर खड़े हैं रिपोर्ट कार्ड
राहुल गांधी ने छात्रों को दिया समर्थन
राहुल गांधी ने इससे पहले 3 सितंबर को भी छात्रों के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि बिहार सरकार चाहे जो कर ले, वह इन युवाओं के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।
