अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि की कथित चोरी के मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है। शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। ठाकरे ने अपनी पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLCs) से आह्वान किया है कि वे भाजपा के खिलाफ शुरू किए गए ‘राम रक्षा आंदोलन’ को केवल मुंबई तक सीमित न रखकर जिला स्तर और राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों तक लेकर जाएं। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार देर शाम मुंबई के बांद्रा स्थित अपने निजी आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी के वरिष्ठ विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक की, जिसमें आंदोलन को धार देने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।
इसे भी पढ़ें: West Bengal | बारुईपुर रेप-मर्डर केस में त्वरित न्याय! 11 साल की मासूम का हत्यारा ढेर, मां ने मांगी थी टुकड़े-टुकड़े करने की सजा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के खिलाफ रविवार को ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू किया था।
उन्होंने बैठक में शामिल नेताओं से कहा कि इस आंदोलन को जिला स्तर तथा नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर और रत्नागिरी जैसे शहरों तक ले जाया जाना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि नागपुर में होने वाले प्रदर्शन में ठाकरे स्वयं या उनके बेटे एवं विधायक आदित्य ठाकरे के शामिल होने की संभावना है। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है।
राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन का मामला सात जून को सामने आया था।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के ‘शीशमहल’ को गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी, आम जनता के लिए भी खुल सकते हैं दरवाजे: सूत्र
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
अब तक मंदिर में चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।
ठाकरे ने शिवसेना (उबाठा) नेताओं से महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी नजर रखने को कहा।
एक विधायक ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र विधानमंडल के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पार्टी सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों की भी समीक्षा की।
Read Latest
National News in Hindi only on Prabhasakshi
