राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 के पांच विषयों की मॉडल आंसर पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज रात 12 बजे तय की गई है। इसमें सहायक निदेशक – डीएनए डिवीजन, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- केमिस्ट्री, नारकोटिक्स डिवीजन, फिजिक्स, टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन के सब्जेक्ट शामिल हैं। आवेदन की लास्ट डेट 10 नवम्बर है। आयोग के मुख्य एग्जाम कंट्रोलर (आईएएस) आशुतोष गुप्ता ने बताया- कैंडिडेट्स 10 नवंबर 2026 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को मॉडल प्रश्न-पत्र में दिए गए प्रश्नों के क्रम के अनुसार ही आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न-पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को संबंधित प्रश्न के समर्थन में प्रामाणिक (स्टैंडर्ड एवं ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। बिना आवश्यक प्रमाण के प्रस्तुत की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी स्वयं ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, किसी अन्य व्यक्ति की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। हर प्रश्न पर 100 रुपए फीस देनी होगी आयोग ने प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) तय किए हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा। यहां संबंधित परीक्षा के लिंक पर उपलब्ध ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ विकल्प के जरिए आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। अभ्यर्थी आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से स्वयं कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क जमा नहीं कराने पर आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का केवल एक मौका मिलेगा। ऑनलाइन लिंक 10 नवंबर की रात 12 बजे तक एक्टिव रहेगा। इसके बाद लिंक डीएक्टिव हो जाएगा। यह रहेगा शुल्क और प्रोसेस आयोग की ओर से हर प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करानी होगी। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। तकनीकी समस्या पर यहां करें संपर्क ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल: recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in फोन नंबर: 9352323625 वैकल्पिक नंबर: 7340557555 महत्वपूर्ण तारीख: 10 नवंबर 2026 (रात 12 बजे तक)
मॉडल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी मौका:सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती का मामला, जानिए प्रोसेस
सिद्धभूमि के लेखक एक प्रमुख समाचार लेखक हैं, जिन्होंने समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहरी जानकारी और विश्लेषण प्रदान किया है। उनकी लेखनी न केवल तथ्यात्मक होती है, बल्कि समाज की जटिलताओं को समझने और उजागर करने की क्षमता रखती है। उनके लेखों में तात्कालिक घटनाओं के विस्तृत विश्लेषण और विचारशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को समाज के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित करते हैं।
Related Posts
सिद्धभूमि -
एक ऐसे समय में जब प्रिंट एवं मुद्रण अपनी प्रारंभिक अवस्था में था ,समाचार पत्र अपने संसाधनो के बूते निकाल पाना बेहद दुष्कर कार्य था ,लेकिन इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” ने 12 मार्च 1978 को पडरौना (कुशीनगर ) उत्तर प्रदेश से सिद्ध भूमि हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन आरम्भ किया | स्वर्गीय श्री शयाम सुन्दर मिश्र “प्रान ” सीमित साधनों व अभावों के बीच पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेकर चलने वाले पत्रकार थे । उनका मानना था कि पत्रकारिता राष्ट्रीय लोक चेतना को उद्वीप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है । इसके द्वारा ही जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखा जा सकता है । किसी भी संस्था के लिए चार दशक से अधिक का सफ़र कम नही है ,सिद्ध भूमि ने इस लम्बी यात्रा में जनपक्षीय सरोकारो को जिन्दा रखते हुए कर्मपथ पर अपने कदम बढ़ाएं हैं और भविष्य के लिए भी नयी आशाएं और उम्मीदें जगाई हैं । ऑनलाइन माध्यम की उपयोगिता को समझते हुए सिद्ध भूमि न्यूज़ पोर्टल की शुरुवात जुलाई 2013 में किया गया |
हमसे संपर्क करने और जुड़ने के लिए मेल करें -
siddhbhoomi@gmail.com Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2025 Siddhbhoomi.com. Designed with ❤️ by Abiral Pandey.
