रूस ने पहली बार गुस्से में भारत के कुछ लोगों को लताड़ा है। यह लोग ऐसी मक्कारी कर रहे थे जिसकी सजा इन्हें मिलनी चाहिए। इस पूरे बवाल में भारत का विदेश मंत्रालय भी कूद पड़ा। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ कॉकरोचों ने रूस के विदेश मंत्री सर्गोई लावरोव का एक वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया। दावा किया गया कि सर्गोई लावरोव बोल रहे हैं कि भारत रूस का सिर्फ ट्रेडिंग पार्टनर है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। इस व्यासायिक रिश्ते के कारण भारत को रूस की विदेश नीति या तेल खरीद के मामलों में दखल देने या सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है। कई कॉकरोचों ने भारत को बदनाम करने के लिए रूसी विदेश मंत्री का यह वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने भारत का अपमान करने के लिए लिखना शुरू कर दिया कि रूस अब भारत को भी धमकी दे रहा है। लेकिन हम आपको बता दें कि रूसी विदेश मंत्री सरगई लावरोव का जो यह बयान है वो पूरी तरह से नकली और फेक है। किसी ने रूसी विदेश मंत्री का एआई वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सर्गोई लावरोव की आवाज में भारत के खिलाफ झूठा बयान बुलवा दिया। मोदी विरोध में भारत के कई लोगों ने इस फर्जी बयान को आग की तरह फैलाना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें: इस कमरे में भारत-इजरायल ने मचाया तहलका, दिमाग हिल जाएगा!
कई मक्कार पाकिस्तानियों ने हिंदू महिलाओं के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सरगेई लावरोव की यह फेक वीडियो पोस्ट करनी शुरू कर दी। लेकिन सबसे गंदी हरकत भारत में कॉकरोचों के मेंटर प्रशांत भूषण ने की। प्रशांत भूषण ने भी इस फेक वीडियो को पोस्ट कर दिया। कॉकरोचों के साथ बैठकर भारत में रिजीम चेंज की धमकी देने वाले प्रशांत भूषण ने लिखा कि रूस के विदेश मंत्री ने भारत को करारा तमाचा मारा है। आखिर जयशंकर रूस को कौन सी सलाह दे रहे हैं? सोचिए एक फेक वीडियो को पोस्ट कर प्रशांत भूषण ने भारत और रूस के बीच दरार डालने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: मोदी अगर नहीं जीते तो क्या होगा? चीन ने दिया बहुत अजीब सा जवाब
विदेश मंत्री एस जयशंकर का अपमान किया। प्रशांत भूषण लिख रहे हैं कि रूस ने भारत को तमाचा मारा। इस फर्जी वीडियो को देखकर रूस भड़क गया। भारत में रूसी दूतावास ने चेतावनी दी है कि यह फर्जी वीडियो पोस्ट करना बंद कर दें। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रशांत भूषण के पोस्ट पर लिखा है कि यह फर्जी वीडियो है। अब कई कॉकरोचों ने यह वीडियो तुरंत डिलीट करना शुरू कर दिया है। लेकिन इन लोगों को जितना एजेंडा चलाना था वह चला लिया। ऐसे भारतीयों को शर्म से डूब मरना चाहिए जो भारत के ही सबसे पक्के दोस्त रूस के विदेश मंत्री का फेक वीडियो वायरल कर रहे हैं। बहरहाल इस घटना के बाद रूसी मीडिया ने जो किया वो आपका दिल जीत लेगा। रूसी मीडिया ने लावरोव का ही एक पुराना बयान शेयर करते हुए लिखा कि सुनिए विदेश मंत्री लावरोव ने महान सभ्यता वाले भारत की कैसे तारीफ की थी। आप सभी लोग फर्जी वीडियो को मत ढूंढिए।
Fake Alert!!! 🚨🚨🚨 The video of the Russian Foreign Minister being used in this post is fake! https://t.co/jpEX6qu19p
— MEA FactCheck (@MEAFactCheck) November 3, 2026
