नयी दिल्ली, 26 सितंबर की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:
दि2 कांग्रेस निर्वाचन आयोग
उच्चतम न्यायालय को तत्काल संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार को जवाबदेह ठहराना चाहिए: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े विवाद के बीच शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जवाबदेह ठहराना चाहिए।
प्रादे87 केरलम शाह महिला
सहकारिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण मोदी सरकार का प्रमुख उद्देश्य: अमित शाह
कोल्लम (केरलम), केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सहकारिता के माध्यम से महिला सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है।
खेल49 खेल एशियाड कबड्डी संपूर्ण लीड भारत
एशियाड कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता स्वर्ण
नागोया, एशियाई खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में भारत का दबदबा बरकरार रहा जहां पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शनिवार को खिताबी मुकाबलों में चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी ईरान को हराकर अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया।
प्रादे66 बंगाल ममता
पार्टी नेताओं को ‘नजरबंद’ किया गया : ममता बनर्जी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के गुट के नेताओं को “नजरबंद” रखा गया है और श्रीरामपुर में एक रैली में शामिल होने से रोका गया है।
प्रादे80 बिहार सीजेआई छात्र
न्यायपालिका छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : प्रधान न्यायाधीश
पटना, प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि न्यायपालिका छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जब इस अधिकार का उल्लंघन होगा तो अदालतें इससे नजर नहीं फेरेंगी।
प्रादे95 महाराष्ट्र दूसरीलीड सूखा
महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया
मुंबई, महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित करते हुए राहत उपायों की घोषणा की, जिनमें फसल ऋण नियमों को आसान बनाने, भू-राजस्व में छूट और बिजली बिल में सब्सिडी शामिल है।
प्रादे90 उत्तराखंड बारिश
भारी बारिश के बीच चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, पांच जिलों में स्कूल बंद
देहरादून, उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग के ‘रेड’ और ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए शनिवार को चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई जबकि एहतियातन पांच जिलों में स्कूल भी बंद कर दिये गये।
प्रादे88 बंगाल नमो सेवा नाटक कॉलेज
कोलकाता: कॉलेज छात्रों ने ‘नमो सेवा’ नाटक में भाग लेने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजधानी स्थित स्कॉटिश चर्च कॉलेज के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि ‘नमो सेवा-अनटोल्ड स्टोरीज’ नामक नाटक में भाग लेने से इनकार करने पर उन्हें प्रतिकूल परिणाम भुगतने की धमकी दी गई, लेकिन संस्थान की प्राचार्य ने इस आरोप से इनकार किया है।
प्रादे65 उप्र लीड दीवार मौत
दीवार ढहने की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी/अमेठी/बाराबंकी(उप्र), उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, अमेठी और बाराबंकी जिलों में दीवार ढह जाने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी तथा पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
वि6 संरा भारत पाकिस्तान
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के ‘झूठ’ और ‘छल’ पर साधा निशाना
संयुक्त राष्ट्र, भारत ने पाकिस्तान को एक ‘‘कठपुतली शासन’’ करार देते हुए संयुक्त राष्ट्र में उसके ‘‘झूठ’’ और ‘‘छल’’ पर तीखा प्रहार किया तथा चेतावनी दी कि इस्लामाबाद की ओर से लगातार जारी आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे।
अर्थ8 विनिर्माण सीतारमण
सरकार निर्भरता खत्म करने के लिए विनिर्माण क्षेत्र को जरूरी समर्थन दे रही: सीतारमण
पुडुचेरी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के लिए उद्योगों को जरूरी समर्थन देने के मकसद से आम बजट में कई घोषणाएं की हैं।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि13 जेन जी कार्यस्थल संवाद
कार्यस्थल पर ‘जेन जी’ के संवाद करने का तरीका अलग होने के बावजूद वरिष्ठ सहकर्मी उन्हें समझ सकते हैं
बोस्टन, कार्यस्थल पर पीढ़ियों के बीच अंतर को लेकर भले ही काफी चर्चा होती हो, लेकिन इनमें से कुछ सबसे बड़े अंतर बेहद सामान्य और रोजमर्रा के पलों में नजर आते हैं।
